रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं और बच्चों के लिए बस सफर मुफ्त

रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं और बच्चों के लिए बस सफर मुफ्त

हरियाणा सरकार ने हर साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की महिलाओं को विशेष सौगात देने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी महिलाओं को हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। महिलाएं और उनके 15 वर्ष तक के बच्चे कर सकेंगे बसों में मुफ्त यात्रा। यह घोषणा चंडीगढ़ से 25 अगस्त को जारी की गई है।

निशुल्क बस यात्रा का समय और नियम

सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि यह निःशुल्क यात्रा की सुविधा 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह सुविधा 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ उनके 15 वर्ष तक आयु के बच्चे भी हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में बिना किराया दिए यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

यात्रा का क्षेत्र और दिल्ली-चंडीगढ़ तक की छूट

निःशुल्क यात्रा की सुविधा हरियाणा राज्य में स्थित किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए मान्य होगी। इस सुविधा में दिल्ली और चंडीगढ़ तक की यात्राएं भी शामिल की गई है। यात्री इन सभी स्थानों के लिए इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य स्तर पर संबंधित अधिकारियों तथा सभी जिला महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए बसों के सुगम संचालन के अलावा पर्याप्त बसों की उपलब्धता तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

कर्मचारियों की तैनाती और पुलिस सुरक्षा

उन्होंने बताया कि जिला महाप्रबंधक प्रत्येक बस स्टेण्ड पर परिवहन कर्मचारी को वर्दी में तैनात करेंगे ताकि महिलाओं का गंतव्य स्थल के लिए उचित मार्गदर्शन कर सकें। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के मध्येनजर बस स्टेण्ड पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस स्टाफ की भी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment