रक्षाबंधन पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी दीपक सहारन ने दिए कड़े निर्देश

रक्षाबंधन पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी दीपक सहारन ने दिए कड़े निर्देश

रक्षाबंधन पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट :- एसपी दीपक सहारन।* 

 *महिला सुरक्षा पर रहेगी खास नजर, भीड़ भाड़ वाले बाजारों में दुपहिया वाहनों पर रहेगी रोक :- एसपी

सिरसा /सतीश बंसल 26 अगस्त 2026 //अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

रक्षाबंधन पर्व को लेकर सिरसा पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया है। एसपी दीपक सहारन के अनुसार रक्षाबंधन के पर्व पर बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने प्रमुख बाजारों, व्यापारिक क्षेत्रों, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, चौराहों और मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को बहुत बढ़ा दिया है। पुलिस का मुख्य फोकस भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर रहेगा।

थाना प्रभारियों को दिए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने सभी थाना और पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के कड़े निर्देश दिए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पुलिस कर्मचारी लगातार गश्त करेंगे। बाजारों में महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी और विशेष गश्ती दल मनचलों तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

याचयात व्यवस्था और डायवर्जन पर पुलिस का विशेष जोर

रक्षाबंधन पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने भी पूरी कमर कस ली है। प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी और जरूरत पड़ने पर यातायात को सुचारू रखने के लिए रूट में बदलाव या डायवर्जन भी किया जा सकता है। पार्किंग स्थलों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि लोग सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित न करें। पुलिस ने साफ किया है कि सड़क किनारे अनधिकृत तरीके से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और बाजारों में अनावश्यक रूप से वाहन लेकर जाने से बचें।

बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर विशेष नजर

त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए बस अड्डे और रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की निगरानी के साथ पुलिसकर्मी लगातार गश्त करेंगे। एसपी दीपक सहारन ने जिले वासियों से अपील की है कि वे रक्षाबंधन का पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाएं। सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, पुलिस का पूरा सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment