रामसरन माजरा में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, ग्रामीणों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

रामसरन माजरा में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, ग्रामीणों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

बाबैन, 12 अगस्त (सुरेश अरोड़ा): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामसरन माजरा के विद्यार्थियों ने गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गांव के सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश सैनी तथा स्कूल के प्रिंसिपल रजनीश त्यागी ने बच्चों को हरी झंडी दिखाकर किया।

विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने गांव की गलियों में भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए। यात्रा के दौरान पूरा गांव देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया।

प्रिंसिपल ने दी राष्ट्र प्रेम की सीख

विद्यालय के प्रिंसिपल रजनीश त्यागी ने विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हम सबको राष्ट्रीय तिरंगा का सम्मान करना चाहिए और अपने देश के वीर शहीदों के बलिदान को कभी भी भूलना नहीं चाहिए।

घरों पर तिरंगा लगाने की अपील

उन्होंने बच्चों व आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय तिरंगा झंडा जरूर लगाएं। इससे राष्ट्रीय झंडे के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया जा सकेगा और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया जा सकेगा। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक रामकुमार, पंकज बंसल, गुरलाल, प्रिंस, मोनिका, सुमन बाला, फूलचंद दिल्ली एवं गांव के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment