कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा पहुंचे भाजपा नेता अजय कांटीवाल के कार्यालय, नवीन रोहिल्ला एवं जयवीर योगी ने किया स्वागत

अटल हिन्द ब्यूरो। रेवाड़ी, २४ अगस्त। बाल भवन सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा बैठक उपरांत रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव एवं बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार के साथ भाजपा नेता अजय कांटीवाल के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन हिसार सतबीर वर्मा भी मौजूद रहे। यहाँ कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की गई और संगठनात्मक विषयों पर संवाद हुआ।
भाजपा नेताओं ने किया अतिथियों का स्वागत
कार्यालय पहुँचने पर भाजपा नेता अजय कांटीवाल, नवीन रोहिल्ला एवं सरपंच जयवीर योगी ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार तथा सतबीर वर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सभी का शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भी अतिथियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
भाजपा नेता अजय कांटीवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कार्यालय पहुँचना कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रमुख लोग
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान, सुनील ग्रोवर, दीपक मंगला, जयवीर योगी, नवीन रोहिल्ला, सुमन चौहान, कृपा जैमिनी, डीएम यादव, दीपा भारद्वाज, नीरू भारद्वाज, बिजेन्द्र यादव, राजीव महेश्वरी, दामोदर, मनदीप यादव, दीपक, मनोज, गोल्डी चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।