रणदीप सुरजेवाला का नायब सरकार पर हमला, पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती में आरक्षण खत्म करने की साजिश का लगाया आरोप

रणदीप सुरजेवाला का नायब सरकार पर हमला, पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती में आरक्षण खत्म करने की साजिश का लगाया आरोप

नायब सरकार द्वारा आरक्षण खत्म करने की साजिश और भाजपा का युवा, दलित, पिछड़ा और गरीब विरोधी चेहरा उजागर : रणदीप सुरजेवाला

एचपीएससी की पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती में जानबूझकर छोड़े गए 1049 पद खाली,अकेले मेवात कैडर के 78 में से 73 पद खाली!

पिछले 8 साल से पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती को पूर्ण करने में विफल एचपीएससी को तुरंत भंग किया जाए।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किसान भवन पर सुनी जन समस्याएं

राजकुमार अग्रवाल /कैथल / 16 अगस्त/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किसान भवन पर आज जनता की समस्याएं सुनी और मौके पर ही उनका निपटारा भी किया। इसी दौरान सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा-नायब सैनी सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने और आरक्षण विरोधी मानसिकता रखने का तीखा आरोप लगाया है। रणदीप सुरजेवाला ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती के हालिया नतीजों को लेकर सरकार और हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) को आड़े हाथों लिया है।

नायब सैनी की भाजपा सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इनका नारा "सबका साथ" नहीं, "सबका साथ छोड़कर आरक्षण लूटो" है। हरियाणा के दलित व बैकवर्ड समाज से भाजपा सरकार की नफरत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सामान्य वर्ग के गरीबों, यानी ‘‘ईकोनॉमिकली वीकर सेक्शंस’’ (ईडब्ल्यूएस) से भाजपाई नफरत तो पहले ही जगजाहिर थी।

एचपीएससी द्वारा 02 अगस्त 2026 को जारी पीजीटी कंप्यूटर साइंस के विस्तृत परिणाम ने भाजपा के दलित, पिछड़ा और गरीब विरोधी चेहरे से पर्दा हटा दिया है। सुरजेवाला ने कहा कि जो सरकार 8 साल (2019 से 2026) में कंप्यूटर टीचरों की एक भर्ती पूरी नहीं कर पाई, उसकी निकम्मेपन की कहानी खुद बयां हो रही है। इस भर्ती में सोची-समझी साजिश के तहत 35% की अव्यावहारिक कट-ऑफ थोपकर योग्य युवाओं को बाहर किया गया, जिससे 1672 पदों में से 1049 पद खाली रह गए हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि नायब सैनी सरकार व उसके एचपीएससी द्वारा जारी पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती ने ढोल की पोल खोलकर रख दी है। हरियाणा शिक्षा विभाग ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस की भर्ती का इश्तेहार साल 2019 में निकाला। यह भर्ती पूरी नहीं हुई और साल 2023 में भर्ती दोबारा निकाली, जिसका परिणाम 02 अगस्त, 2026 को निकाला गया। सुरजेवाला ने कहा कि 08 साल तक जो सरकार पीजीटी कंप्यूटर साइंस अध्यापक की भर्ती न कर पाए, उस "डबल इंजन" भाजपा सरकार के निकम्मेपन का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।

वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 1672 पदों पर विज्ञापन निकालकर केवल 623 का फाइनल चयन करना और 460 से अधिक उम्मीदवारों का रिजल्ट रोकना सरकार की मंशा पर सवाल उठाता है। शैक्षणिक योग्यता का बहाना बनाकर शिक्षा विभाग से स्पष्टीकरण मांगना युवाओं को मानसिक प्रताड़ना देने जैसा है। हरियाणा के दलित, पिछड़े, गरीब और युवा इस नफरत, अपमान और भेदभाव को कभी नहीं भूलेंगे। सुरजेवाला ने कहा कि चुटकला वाले हर बात क़हक़हों में उड़ाने वाले नायब सैनी और बीजेपी सरकार को जवाब देना पड़ेगा

Share:

Comments

Leave a comment