कैथल में रणदीप सुरजेवाला ने वार्ड 25 में नई गली का किया उद्घाटन, सफाई कर्मचारियों को दिया समर्थन

रणदीप सुरजेवाला ने वार्ड 25 में नवनिर्मित गली का किया उद्घाटन
नगर पार्षद वीनस गुप्ता, अनीश गुप्ता और वार्डवासियों ने किया सुरजेवाला का आभार व्यक्त
नगर परिषद कार्यालय पर धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों को भी समर्थन देने पहुंचे रणदीप सुरजेवाला
कैथल//06 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज कैथल शहर के वार्ड 25, पंसारियां मोहल्ला में नवनिर्मित गली का उद्घाटन किया। नगर पार्षद वीनस गुप्ता, अनीश गुप्ता और समस्त वार्वडवासियों ने रणदीप सिंह सुरजेवाला का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और गली के उद्घाटन पर सुरजेवाला का आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने शहर के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा सांसद कांग्रेस और अन्य दलों के हैं, जिनसे विनम्रता और सद्भाव के साथ शहर के लिए संसाधन जुटाने की कोशिश लगातार जारी रहती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कैथल हलके के गांवों व शहर की तरक्की व विकास के लिए पैसे या संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
सुरजेवाला ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि ज्यादा संसाधन उन बस्तियों में लगाने चाहिए जहां शहर के चारों तरफ मेहनतकश लोग आकर बसे हैं। उन्होंने वादा किया कि अप्रूव्ड-अनअप्रूव्ड का भेदभाव हरियाणा से हमेशा के लिए खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि कॉलोनाइजर जमीन काटकर चले जाते हैं और पीछे लोग बेबस रह जाते हैं, जिससे हरियाणा का बड़ा हिस्सा मलिन बस्तियों में बदल रहा है। अगर घर में मां, बहन या बेटी शौचालय की व्यवस्था भी नहीं कर पाएं तो हमारा जीने का क्या लाभ?
उन्होंने पुराने शहर के सरकारी दफ्तरों को बाहर शिफ्ट करने का सुझाव दिया ताकि उन जगहों पर पार्क और खुली जगहें बनाई जा सकें। करनाल रोड पर सरकारी दफ्तरों व आवासों जैसी जगहों को शिफ्ट कर गांधी कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी से लेकर आसपास की बस्तियों तक के लिए बड़ा पार्क बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहर को नया सोचने की जरूरत है। सरकारी इमारतों को हटाकर वहां शहर के इस्तेमाल की जगहें, शेड या फंक्शन स्थल बनाए जा सकते हैं।
सुरजेवाला ने रामलीला ग्राउंड का जिक्र करते हुए बताया कि पहले वहां गड्ढा था, जिसे मिट्टी भरकर, चारदीवारी, स्टेज, टॉयलेट और कमरा बनाकर विकसित किया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसी खुली जगहों को स्थायी रूप से बचाया जाना चाहिए। कैथल की तर्ज पर हर बिरादरी और समाज की संस्थाएं होनी चाहिए, जहां 36 बिरादरी के लोग शादी व अन्य कार्यक्रम कर सके। इसके साथ ही वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र का निर्माण करवाया ताकि वहाँ भी शादी व अन्य कार्यक्रम किए जा सके। उन्होंने जाट शिक्षण संस्था को एस्ट्रो टर्फ देकर हॉकी के लिए सुविधा उपलब्ध कराने का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद वीनस गुप्ता, अनीश गुप्ता, रामकुमार शोरेवाला, अनिल गर्ग, अशोक गर्ग, प्रमोद कुमार, विनोद गर्ग, नवीन वर्मा, ओम प्रकाश, राजीव लाटका, अनिल वर्मा, मनोज सिंगला, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, लव मोहन वर्मा, परवेश भल्ला, राजकुमार कालरा, महेंद्र सिंगला, दीक्षित, देशराज, ललिन, मन्नी, मिकू बंसल, तरसेम, कपिल बंसल सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों और पार्षद ने रणदीप सुरजेवाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से इस गली के निर्माण की मांग चल रही थी। अब यह सुविधा मिलने से वार्डवासियों को काफी राहत मिलेगी।