एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बीएससी की खुशी ने पाया प्रथम स्थान

एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना में हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रंगोली प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं
प्रतियोगिता की थीम देशभक्ति, नशा मुक्ति एवं हर घर तिरंगा रखी गई थी। छात्राओं ने रंग-बिरंगे रंगों के माध्यम से देश प्रेम, राष्ट्रीय एकता, नशे के दुष्प्रभावों तथा हर घर तिरंगा अभियान का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रबंध समिति और प्राचार्या का संदेश
महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राज कुमार गोयल, सचिव जियालाल गोयल तथा अन्य सदस्यों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं को देशसेवा एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य और विजेता
कार्यक्रम में हिस्सा की दोनों इकाइयों की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मधु शर्मा एवं मूर्ति जगलान उपस्थित रहीं। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य डॉ नयनदीप, डॉ अनीता छाबडा, अंजू, डॉ शालू सचदेवा मौजूद रहे और जज की भूमिका डॉ. अनीता छाबड़ा एवं डॉ. शालू सचदेवा ने निभाई। निर्णायक मूल्यांकन के आधार पर बीएससी द्वितीय वर्ष की खुशी ने प्रथम स्थान, बीए फाइनल की छात्रा शीतल ने द्वितीय स्थान तथा बीए फाइनल की छात्रा दिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।