रतिया में नशा तस्करों पर चला बुलडोजर: एसपी निकिता खट्टर के निर्देश पर मिराना में 60 लाख का अवैध मकान ध्वस्त

Atal Hind Team Online13 August 20265 min read29 viewsफतेहाबाद
रतिया में नशा तस्करों पर चला बुलडोजर: एसपी निकिता खट्टर के निर्देश पर मिराना में 60 लाख का अवैध मकान ध्वस्त

फतेहाबाद पुलिस का बुलडोजर एक्शन: नशा तस्करों के अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई

 गांव मिराना में करोड़ों रुपये मूल्य की करीब 6 कनाल पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए लगभग 60 लाख रुपये कीमत के मकान को किया ध्वस्त

 गिरफ्तारी से लेकर अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई और न्यायालय में सख्त पैरवी तक, नशा तस्करों पर चौतरफा शिकंजा

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज

फतेहाबाद पुलिस का कड़ा संदेश—नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क और अवैध संपत्तियों पर भी लगातार होगा प्रहार*

रतिया /13अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

पुलिस अधीक्षक  निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की रणनीति अब केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके आर्थिक नेटवर्क, अवैध संपत्तियों तथा न्यायालय में मामलों की प्रभावी पैरवी के माध्यम से भी उन पर चौतरफा शिकंजा कसा जा रहा है।

                   इसी कड़ी में वीरवार को गांव मिराना में नशा तस्करी से जुड़े मलकीत पुत्र जगीर सिंह, सुरजीत सिंह पुत्र जगीर सिंह तथा मंजीत कौर पत्नी जगीर सिंह, निवासी मिराना द्वारा पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान को जिला प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया।

                   पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस ने बताया कि जांच में सामने आया कि उक्त मकान करोड़ों रुपये मूल्य की करीब 6 कनाल पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था। मकान की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। संबंधित व्यक्तियों की संपत्तियों एवं आर्थिक गतिविधियों की जांच के दौरान उक्त अवैध कब्जे की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित विभागों के समन्वय से नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।

                   कार्रवाई के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नहरी विभाग के एसडीओ राजेंद्र कुडू, पंचायत सचिव पारस तथा गांव के सरपंच राममूर्ति सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से तथा निर्धारित प्रशासनिक एवं कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न करवाई गई।

नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ न्यायालय में प्रभावी पैरवी

                    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ दर्ज मामलों में कार्रवाई को केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रखती। एनडीपीएस एक्ट के मामलों में मजबूत साक्ष्य जुटाने, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने, न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने तथा अभियोजन पक्ष के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर मामलों की प्रभावी एवं सख्त पैरवी सुनिश्चित की जा रही है।

                     नशा तस्करी के मामलों में आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड, उनके नेटवर्क, सप्लाई चेन, आय के स्रोत तथा चल-अचल संपत्तियों की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि नशा तस्करों के खिलाफ ठोस साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाएं तथा कानून के अनुसार उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो।

                     इसके साथ ही नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान होने पर उन्हें फ्रीज/अटैच करवाने तथा सरकारी अथवा पंचायती भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस रणनीति का उद्देश्य नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करना और नशे के कारोबार की जड़ों पर प्रभावी प्रहार करना है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

                     उन्होने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अवलोकन में तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं।

1. मलकीत पुत्र जगीर सिंह निवासी मिराना के विरुद्ध दर्ज मामले—

  1. मुकदमा नंबर 192 दिनांक 31.05.2015, धारा 105 बीएनएस, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन।

  2. मुकदमा नंबर 117 दिनांक 20.02.2026, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन।

  3. मुकदमा नंबर 178 दिनांक 01.08.2026, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन।

  4. मुकदमा नंबर 66 दिनांक 13.03.2021, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन।

  5. मुकदमा नंबर 178 दिनांक 01.08.2026, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना बोहा, पंजाब — न्यायालय में विचाराधीन।

2. सुरजीत पुत्र जगीर सिंह निवासी मिराना के विरुद्ध दर्ज मामले—

  1. मुकदमा नंबर 325 दिनांक 31.05.2015, धारा 346, 302, 201, 120-B, 341 आईपीसी, थाना सदर रतिया — मामले में बरी।

  2. मुकदमा नंबर 282 दिनांक 29.08.2011, धारा 379, 411 आईपीसी, थाना सदर फतेहाबाद — न्यायालय में विचाराधीन।

  3. मुकदमा नंबर 91 दिनांक 19.05.2025, धारा 103(1), 123, 238, 61(2) बीएनएस, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन।

  4. मुकदमा नंबर 239 दिनांक 16.10.2021, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन।

  5. मुकदमा नंबर 122 दिनांक 30.05.2025, धारा 21B, 19, 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना शहर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन।

  6. मुकदमा नंबर 295 दिनांक 04.10.2022, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन।

  7. मुकदमा नंबर 66 दिनांक 13.03.2021, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन।

  8. मुकदमा नंबर 141 दिनांक 05.09.2023, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना बोहा, पंजाब — न्यायालय में विचाराधीन।

3. मंजीत कौर पत्नी जगीर सिंह निवासी मिराना के विरुद्ध दर्ज मामले—

  1. मुकदमा नंबर 117 दिनांक 20.

  2. 02.2026, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन।

  3. मुकदमा नंबर 28 दिनांक 23.01.2026, धारा 21B-61,85 एनडीपीएस एक्ट, थाना शहर रतिया — न्यायालय में विचाराधीन।

                  पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस ने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई हर स्तर पर जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्कर यह न समझें कि गिरफ्तारी के बाद उनकी अवैध कमाई अथवा अवैध संपत्तियां सुरक्षित रहेंगी। पुलिस उनकी सप्लाई चेन तोड़ने, आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार करने तथा न्यायालय में सख्त पैरवी करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

                    उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के जरिए समाज और युवा पीढ़ी को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों, आय के स्रोतों और आर्थिक नेटवर्क की पहचान कर कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

                    फतेहाबाद पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि क्षेत्र में नशे की बिक्री, तस्करी अथवा नशा तस्करों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 अथवा अपने नजदीकी थाना/पुलिस चौकी को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

                    फतेहाबाद पुलिस का स्पष्ट संदेश— “नशा तस्करों की गिरफ्तारी, अवैध संपत्तियों पर प्रहार और न्यायालय में सख्त पैरवी—नशे के कारोबार के खिलाफ हर मोर्चे पर कार्रवाई जारी रहेगी।”

Share:

Comments

Leave a comment