AtalHind
टॉप न्यूज़भिवानीहरियाणा

BHIWANI NEWS-सुनील वर्मा  नंबरदार ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में होंगे शामिल

चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बनेगी कांग्रेस की सरकार: सुनील वर्मा नंबरदार
भिवानी, (  अटल हिन्द ब्यूरो ):
आज प्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं हरियाणा प्रदेश नंबरदार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील वर्मा नंबरदार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य संदीप सिंह तंवर के निवास स्थान पर भाजपा पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की।
Advertisement
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर भाजपा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं प्रदेश भाजपा सह संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे झूठी पार्टी है। इन्होंने लोगों को बरगलाने का काम किया है।
Advertisement
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से वादा किया था कि देश में विदेशों की बैंकों में जमा काले धन को वापिस लाया जाएगा। देश के प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। किसानों की आय दुगनी की जाएगी। लेकिन उन्होंने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। जिसका परिणाम है कि देश की जनता ने अबकी बार भाजपा पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है।
Advertisement
Advertisement
हरियाणा में भी भाजपा को पांच सीटों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के होने वाले चुनाव में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस लगभग 70 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा बनेंगे। नंबरदार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा की मनोहर एवं नायब सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। इन्होंने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली नहीं की।
Advertisement
किसानों पर लाठीचार्ज करवाया। अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही नम्बरदारी प्रथा बंद की। सरपंचों की पावर कम की। आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्करों को भी पूरा मानदेय नहीं दिया। इस सरकार ने चौकीदारों की भी चौकीदारी प्रथा बंद की जो कि नाजायज है। अबकी बार विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
Advertisement
उन्होंने आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान सिंह, पूर्व मंत्री डा.वासुदेव शर्मा, पूर्व विधायक डा.शिवशंकर भारद्वाज, पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सचिव शादीलाल कपूर, पूर्व कमिश्नर डा.चन्द्र प्रकाश जांगड़ा, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, तेलूराम जांगड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक बुवानीवाला से  मुलाकात की तथा इन सभी ने पूरा मान सम्मान देने का वादा किया है।
Advertisement
Advertisement

Related posts

Haryana Assembly Elections:  भाजपा को नायब, राव और विज तीनों चाहिए.

editor

कैथल के दंपती तरसेम गर्ग, सुशील गर्ग, अंजू गर्ग व रिंकू  मित्तल सहित चार पर  धोखाधड़ी का  केस

atalhind

पंचायत ने भरी हुंकार … मुस्लिमों का करें बहिष्कार !

admin

Leave a Comment

URL