रेवाड़ी शहर में गोवंश और कूड़े के ढेरों से बिगड़े हालात, एंटी क्राइम एसोसिएशन ने जताई चिंता

रेवाड़ी शहर में गोवंश और कूड़े के ढेरों से बिगड़े हालात, एंटी क्राइम एसोसिएशन ने जताई चिंता

अटल हिन्द ब्यूरो। रेवाड़ी, 23 अगस्त। ऑल इंडिया एंटी क्राइम एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय रामपुर मोड़ पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक श्रीकिशन डहीना वाले ने की। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष उग्रसैन अग्रवाल सहित संगठन के अन्य सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद संगठन के सभी पदाधिकारियों ने रेवाड़ी शहर का दौरा किया। पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों का मौके पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान शहर में जगह-जगह गोवंश के झुंड और कूड़े के बड़े-बड़े ढेर दिखाई दिए। संगठन के पदाधिकारियों ने शहर की सफाई व्यवस्था और गोवंश की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की।

गोवंश और कूड़े के ढेरों पर जताई चिंता

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उग्रसैन अग्रवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में सात लोगों की अकाल मौत जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसी घटनाएं सामने आने के बावजूद शहर में गोवंश की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर खुलेआम घूम रहे गोवंश और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहे हैं। इसके कारण शहर में सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

प्रशासन से की स्थायी समाधान की मांग

एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से स्पष्ट मांग की है कि गोवंश की उचित व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही शहर से कूड़े के ढेरों को तुरंत हटाया जाए और शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि संबंधित विभागों को इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान हर हाल में सुनिश्चित करना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment