रेवाड़ी जिला न्यायालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रेवाड़ी जिला न्यायालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

अटल हिन्द के लिए मनोज गोयल की रिपोर्ट। जिला न्यायालय परिसर, रेवाड़ी में 80वां स्वतंत्रता दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश और डीएलएसए रेवाड़ी के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह वधवा ने की। इस कार्यक्रम का मुख्य शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया गया। तिरंगा फहराते ही पूरे न्यायालय परिसर में देशभक्ति का एक विशेष माहौल छा गया।

इस अवसर पर जिला न्यायालय रेवाड़ी के सभी न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। डीएलएसए के सदस्य, पैनल अधिवक्तागण, पीएलवी और अन्य अधिकारीगण ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने स्वतंत्रता के महत्व और संवैधानिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

डॉ. रेणु सोलखे जो कि सीजेएम और डीएलएसए रेवाड़ी की सचिव हैं, उन्होंने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने न्यायपालिका और विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका के बारे में जानकारी दी कि कैसे सभी नागरिकों को सुलभ न्याय सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को हमेशा बनाए रखे। साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और मीडियेशन फॉर द नेशन 3.0 के बारे में भी सभी को जानकारी दी।

इस विशेष कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत और भाषण भी प्रस्तुत किए गए।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment