रेवाड़ी में अफेयर के शक में भाजपा नेता के भतीजे की हत्या, दोस्त और भतीजा गिरफ्तार

रेवाड़ी में अफेयर के शक में भाजपा नेता के भतीजे की हत्या, दोस्त और भतीजा गिरफ्तार

रेवाड़ी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। अफेयर के शक में दोस्त ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

रॉड से सिर पर वार करके की गई हत्या

भारतीय जनता पार्टी नेता उत्तम सिंह के भतीजे जितेंद्र की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में जितेंद्र के दोस्त प्रवीण ठेकेदार उर्फ पपला और उसके भतीजे अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों का सिर मुंडवाकर भाड़ावास रोड पर परेड कराई। इसी स्थान पर दोनों ने जितेंद्र की हत्या की थी।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पत्नी और दोस्त के बीच अफेयर का था शक

एएसपी दीपिका अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रवीण को अपनी पत्नी और दोस्त जितेंद्र के बीच अफेयर का शक था। इसी के चलते उसने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए थे। 7 सितंबर को प्रवीण अपनी पत्नी को मायके जड़थल गांव छोड़ने के लिए निकला था। रास्ते में उसने पत्नी से जितेंद्र के संबंधों को लेकर बात की। पूछताछ के दौरान पत्नी ने जितेंद्र के साथ अफेयर होने की बात स्वीकार कर ली।

शराब पिलाने के बहाने ले गए सुनसान जगह पर

एएसपी ने बताया कि पत्नी को मायके छोड़ने के बाद प्रवीण सीधे जितेंद्र के पास पहुंचा। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। प्रवीण जितेंद्र की हत्या करना चाहता था, लेकिन उस समय हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बाद उसने अपने भतीजे अमन को फोन कर बुलाया। दोनों जितेंद्र को शराब पीने के बहाने भाड़ावास रोड की सुनसान जगह पर ले गए।

पीछे से रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट

वहां जितेंद्र के पेशाब करने के दौरान दोनों ने पीछे से उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। वार से जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या के बाद जितेंद्र के चाचा उत्तम सिंह ने आरोप लगाया था कि प्रवीण ने वारदात से पहले अपनी पत्नी का सिर फोड़ा था। पुलिस ने इसी एंगल को भी जांच में शामिल किया। पूछताछ में पैसे के लेन-देन का कोई प्रमाण नहीं मिला।

आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

वारदात के बाद फरार दोनों आरोपियों को पुलिस ने बीती देर शाम जड़थल के पास से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

Share:

Comments

Leave a comment