रेवाड़ी जेल में साइबर ठगी के आरोपी बंदी ने पिया सैनिटाइजर, हालत बिगड़ने पर रोहतक पीजीआई रेफर

रेवाड़ी जेल में साइबर ठगी के आरोपी बंदी ने पिया सैनिटाइजर, हालत बिगड़ने पर रोहतक पीजीआई रेफर

साइबर ठगी के मामले में मई महीने से जेल में बंद जींद निवासी मनोज ने रेवाड़ी जिला जेल में सैनिटाइजर पी लिया है। गुरुवार शाम को जेल परिसर में हुई इस घटना के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसे उपचार के लिए रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

मामले की पूरी जानकारी और गिरफ्तारी की वजह

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जींद निवासी मनोज साइबर ठगी के मामले में मई से रेवाड़ी जिला जेल में बंद है। उसे रेवाड़ी साइबर पुलिस ने एक पूर्व सैनिक और उसकी पत्नी को 52 दिन तक हाउस अरेस्ट कर साइबर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह लगातार जेल में बंद है। गुरुवार शाम को मनोज ने जेल के अंदर सैनिटाइजर पी लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सीय जांच के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

जेल प्रशासन और पुलिस का बयान

जेल सुपरिटेंडेंट रेशम सिंह ने बताया कि हवालाती की मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है और वह मानसिक रोगी है। उसका जेल से बाहर अस्पताल में भी इलाज चल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि गुरुवार शाम को उसने सैनिटाइजर पी लिया था। इसके तुरंत बाद उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया और वहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया गया। सदर थाना एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि बीती रात हवालाती के कुछ जहरीला पदार्थ पीने की सूचना मिली थी। वह फिलहाल पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है और उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment