रेवाड़ी में लोक सेवा मंच के महिला सम्मेलन में उठी महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की जोरदार मांग

Team Atal Hind11 August 20262 min read6 viewsरेवाड़ी
रेवाड़ी में लोक सेवा मंच के महिला सम्मेलन में उठी महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की जोरदार मांग

रेवाड़ी में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 प्रतिशत आरक्षित हिस्सेदारी देने की जोरदार मांग उठाई गई है। जनहित में जारी मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत स्थानीय बीएमजी मॉल के सामने सेक्टर-5 में ऐतिहासिक लियो चौक के समीप महिलाओं की एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करके केंद्र और राज्य सरकारों से तुरंत कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की गई है तथा इस सिलसिले में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे।

महिला सम्मेलन और सर्वसम्मत प्रस्ताव

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस विशाल बैठक में शहर की सुविचारक डेंटिस्ट और न्यूरोसिटी हॉस्पिटल की डॉक्टर कोमल यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ख्यातिप्राप्त ज्योतिषविद एवं धर्माचार्य पंडित लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि जनहित में महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी उनका जायज हक बनता है। उन्होंने सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव से सबके लिए दुआ मांगने और सरकार से महिलाओं का हक मांगने की बात कही।

आधी आबादी और न्यायसंगत मांग

अशोक प्रधान ने कहा कि समाज और राष्ट्र की लगभग आधी आबादी महिलाओं की है, इसलिए हर क्षेत्र में आधी हिस्सेदारी यानी 50 प्रतिशत आरक्षित भागीदारी तुरंत मिलनी चाहिए। बैठक में उपस्थित कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, नंदलाल यादव, पंडित लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, राजीव यादव, विजय सिंह यादव, देशराज यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए और न्याय तथा हक की इस मांग के समर्थन में सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया। अशोक प्रधान ने कहा कि जब तक सबको हक नहीं मिल जाता, तब तक लोक सेवा मंच का मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा।

विशिष्ट अतिथियों के विचार और समर्थन

डॉक्टर कोमल यादव ने कहा कि लोक सेवा मंच की ओर से महिलाओं को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी की बात नया मुद्दा जरूर है, लेकिन इसमें न्याय की भावना और सबका हित शामिल है। उन्होंने कहा कि यह समाज की आधी आबादी का सामाजिक हक है और यह मुहिम बहुत अच्छी है जो एक दिन जरूर सफल होगी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में धर्माचार्य पंडित लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने कहा कि समाज में सबके साथ न्याय होना चाहिए और महिलाओं को उनका हक जरूर मिलना चाहिए। उन्होंने अशोक प्रधान के नेतृत्व में चल रही इस न्यायकारी मुहिम को सफलता मिलने तक आगे बढ़ाने का आशीर्वाद प्रदान किया।

Share:

Comments

Leave a comment