रेवाड़ी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मनाया रक्षाबंधन, मंत्री रणबीर गंगवा भी रहे मौजूद

अटल हिन्द के अनुसार रेवाड़ी से खबर है कि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रक्षाबंधन का पर्व पूर्ण उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया। यह कार्यक्रम रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड़ स्थित पीडब्ल्युडी रेस्ट हाउस में आयोजित किया गया था। इस मौके पर विधायक ने सभी महिला पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थक बहनों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाई। विधायक ने सभी बहनों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें उपहार भी भेंट किए। इस भव्य आयोजन में प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
महिला कार्यकर्ताओं और बहनों ने किया स्वागत
रेस्ट हाउस में आयोजित हुए इस भव्य आयोजन में पहुंचने पर तमाम महिला कार्यकर्ताओं व बहनों ने लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा व विधायक लक्ष्मण यादव का पगड़ी पहनाकर व बुक्के भेंट कर स्वागत किया। सभी बहनों ने लोक निर्माण मंत्री व विधायक के माथे पर तिलक लगाकर उनके दोनों हाथों की कलाइयों को रक्षासूत्र बांधकर भर दिया। बहनों के प्यार व सम्मान से मंत्री व विधायक गदगद दिखाई दिए।
बहनों का स्नेह मेरी सबसे बड़ी ताकत: विधायक
इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मेरी बहनों का यह निश्छल प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। उनकी बहनों ने प्रत्येक परिस्थितियों में उनका पूरा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि परमात्मा ने उन्हें इतनी बड़ी संख्या में बहनों का भाई बनाकर उनकी सेवा करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बहनों को विश्वास दिलाते हैं कि उनके सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने परमपिता से अपनी बहनों के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि बहनों के प्यार व विश्वास की बदौलत ही वह आज क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के योग्य बन पाए हैं। बहनों के सम्मान में वह कभी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रमुख लोग
इस मौके पर सत्यदेव यादव, बीडी अग्रवाल, राजीव आहुजा, प्रविंद्र किराड़, दीपक मंगला, संजय चौहान, सुनील लहकरा, रोशनलाल, महेंद्र रोहिल्ला, मोनू, हल्लू यादव, पारिशा शर्मा, बिंदु गुप्ता, सुरेखा धींगड़ा, जयमाला कौशिक, सरोज सिक्का, चांदनी चांदना, नीलम वशिष्ठ, पुष्पा मुदगिल, सुमन चौहान, सुनीता गुडियानी, आशा मखीजा, कृपा जैमिनी, स्वेता आहूजा, हेमलता तंवर, सीला, अंजली शर्मा व दीपा भारद्वाज समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रहीं।