रेवाड़ी में पुलिस पीसीआर और बाइक की भीषण टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत

रेवाड़ी में पुलिस पीसीआर और बाइक की भीषण टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत

रेवाड़ी-दिल्ली रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पुलिस की पीसीआर और एक बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई है। उपचार के दौरान रोहतक में युवक ने दम तोड़ दिया है। यह पूरी घटना रेवाड़ी-दिल्ली रोड पर रोजका गांव के पास बुधवार रात की है।

धारूहेड़ा थाना की पीसीआर नंबर छह बुधवार रात किसी काम से रोजका गांव गई थी। काम पूरा करने के बाद पुलिस टीम पीसीआर में सवार होकर वापस धारूहेड़ा की ओर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक की पीसीआर से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार करीब 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान रोजका गांव निवासी शशिकांत के रूप में हुई है।

रेवाड़ी से रोहतक रेफर

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हादसे के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को उपचार के लिए रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रेफर कर दिया था। परिजन उसे उपचार के लिए रोहतक लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान शशिकांत ने दम तोड़ दिया है।

मृतक के बारे में जानकारी

शशिकांत धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी में काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अभी अविवाहित था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा है।

पुलिस कार्रवाई

हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास उपलब्ध जानकारी और परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share:

Comments

Leave a comment