रेवाड़ी के विवेकानंद स्कूल डहीना के 30 एनसीसी कैडेट्स का 15 अगस्त की परेड के लिए चयन

Team Atal Hind11 August 20261 min read36 viewsरेवाड़ी
रेवाड़ी के विवेकानंद स्कूल डहीना के 30 एनसीसी कैडेट्स का 15 अगस्त की परेड के लिए चयन

अटल हिन्द/मनोज गोयल

रेवाड़ी, 11 अगस्त

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विवेकानंद स्कूल, डहीना के लिए यह गर्व एवं हर्ष का विषय है कि हरियाणा आठवीं बटालियन एनसीसी के अंतर्गत आयोजित चयन प्रक्रिया में जिले के 60 विद्यालयों के लगभग 700 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इस चयन प्रक्रिया में विवेकानंद स्कूल, डहीना के 30 एनसीसी कैडेट्स का 15 अगस्त को आयोजित होने वाली स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए चयन हुआ है।

गणतंत्र दिवस शिविर और श्रेष्ठ कैडेट

विद्यालय की इस उपलब्धि को और भी गौरवपूर्ण बनाते हुए कैडेट दक्ष का गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयन हुआ है, जबकि गीतू एवं नैन्सी को श्रेष्ठ कैडेट चुना गया है। 15 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

अनुशासन और एनसीसी प्रशिक्षक की भूमिका

ऐसे प्रतिष्ठित समारोह में विद्यालय के 30 कैडेट्स का चयन उनके अनुशासन, मेहनत, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रमाण है। इस शानदार उपलब्धि में विद्यालय के एनसीसी प्रशिक्षक रोहित राव के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह गौरव हासिल किया।

विद्यालय प्रबंधन की बधाई

विद्यालय के निदेशक नरेश यादव और प्रबंध निदेशक कृष्णा यादव ने सभी चयनित कैडेट्स, विशेष रूप से दक्ष, गीतू एवं नैन्सी तथा एनसीसी प्रशिक्षक रोहित राव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की परेड के लिए विद्यालय के 30 कैडेट्स का चयन पूरे विवेकानंद स्कूल परिवार के लिए गौरव और सम्मान का क्षण है

Share:

Comments

Leave a comment