रेवाड़ी में पेड़ से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

रेवाड़ी में पेड़ से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

रेवाड़ी के जाटूसाना थाना क्षेत्र के बेरली खुर्द गांव में गुरुवार सुबह खेतों में नीम के पेड़ से फंदे पर एक युवक का शव लटका मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। घटना की जानकारी मिलने पर कोसली डीएसपी और जाटूसाना थाना प्रभारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतक की पहचान और मौके की जानकारी

मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमित तंवर के रूप में हुई है। वह राजस्थान के ढाणी संपत गांव का रहने वाला था। वह बेरली खुर्द गांव में एक व्यक्ति के पास काम करता था। युवक का शव बेरली खुर्द से चौकी नंबर-दाे की ओर जाने वाले रास्ते पर खेतों में मिला।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सुसाइड नोट और पुलिस जांच

पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि नोट में अमित ने गांव के तीन लोगों पर पैसे नहीं देने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है, इसकी जांच की जा रही है।

साक्ष्य जुटाने और पूछताछ जारी

पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ मृतक के परिजनों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी जानकारी ले रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Share:

Comments

Leave a comment