श्री राम राइस ग्रुप के संस्थापक साधु राम सिंगला की रस्म पगड़ी 13 सितंबर को,

श्री राम राइस ग्रुप के संस्थापक साधु राम सिंगला की रस्म पगड़ी रविवार 13 सितंबर को
राइस मिलर्स, उद्योग जगत, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, गणमान्य लोगों व राजनेताओं ने जताया गहरा दुख, अंतिम श्रद्धांजलि देने घर पहुंच रहे लोग
रोहित लामसर /तरावड़ी /10 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
श्री राम राइस ग्रुप के संस्थापक और प्रतिष्ठित उद्योगपति साधु राम सिंगला का 28 अगस्त को निधन हो गया था। उनके निधन से तरावड़ी सहित राइस मिलर्स और उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
श्री हनुमान सेवा समिति अन्नपूर्णा धाम अन्नक्षेत्र के सरंक्षक लाला साधु राम सिंगला अपने सरल स्वभाव, सामाजिक जुड़ाव और धार्मिक कार्यों के लिए एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन पर तरावड़ी के राइस मिलर्स, उद्योग एवं इंडस्ट्री जगत, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
साधु राम सिंगला के निधन पर तरावड़ी में शोक
सभी ने कहा कि साधु राम सिंगला का निधन समाज और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा मेहनत, सादगी और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी थी। उनके निधन के बाद से ही बड़ी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
अन्मोल गार्डन रावर रोड करनाल में होगी रस्म पगड़ी
शहर के लोगों ने उनके साथ जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। स्वर्गीय लाला साधुराम सिंगला की श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी रविवार, 13 सितंबर को अनमोल गार्डन, रावर रोड, करनाल में आयोजित की जाएगी। इस दौरान दोपहर 12 बजे ब्रह्मभोज होगा, जबकि रस्म पगड़ी दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक होगी।