सहारनपुर में दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

सहारनपुर जनपद की थाना बडगाँव पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमें में वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी थाना बडगाँव क्षेत्र से की गई है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
दिनांक 12.08.2026 को वादी ब्रजमोहन शर्मा पुत्र फूल चन्द निवासी ग्राम असदपुर करंजाली थाना देवबन्द जिला सहारनपुर ने थाने में तहरीर दी थी। वादी की पुत्री मनीषा को उसके ससुराल वालो ने कम दहेज लाने के कारण उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना बड़गांव पर मुकदमा अपराध संख्या 206/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट बनाम गौरव आदि 04 पंजीकृत कराया गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बडगाँव नरेन्द्र भडाना के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की है। आज मुखबिर की सूचना पर थाना बड़गांव पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त को दबोच लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम गौरव पुत्र नाथीराम निवासी ग्राम बडगांव थाना बडगांव जनपद सहारनपुर है जिसे ग्राम बड़गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।