सहारनपुर में कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंध

सहारनपुर में कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंध

सहारनपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपदभर में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं। (गौरव सिंघल) सहारनपुर से यह जानकारी सामने आई है कि बारिश के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

एसएसपी सहारनपुर द्वारा स्थलीय निरीक्षण

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनन्दन सिंह द्वारा बारिश के दौरान थाना गागलहेड़ी क्षेत्रान्तर्गत अस्थायी पुलिस चौकी बहेड़ी गुर्जर पहुंचकर कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कांवड़ियों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित कराई गई।

यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध

कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा शिवभक्तों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। निरीक्षण के दौरान ऐसे कांवड़ियों के वाहनों को रुकवाया गया, जो वाहनों की छत पर बैठकर यात्रा कर रहे थे।

वाहन चालकों को सख्त निर्देश और डीजे की ऊंचाई की जांच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें समझाते हुए वाहन के अंदर सुरक्षित बैठाकर यात्रा करने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि बारिश एवं मार्ग की परिस्थितियों के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। साथ ही डीजे वाहनों की ऊंचाई का भी निरीक्षण किया गया तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ऊंचाई सुनिश्चित कराई गई। पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। (नोट- इस खबर के फोटो संलग्न है।)

Share:

Comments

Leave a comment