सहारनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बोतल अवैध देशी शराब के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Team Atal Hind11 August 20261 min read12 viewsउत्तरप्रदेश
सहारनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बोतल अवैध देशी शराब के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर जनपद की थाना नकुड़ पुलिस टीम ने एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 11 बोतल देशी शराब माल्टा रसीला मसालेदार बरामद की है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान की गई है।

अध्याना रोड से हुई गिरफ्तारी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नकुड़ देवेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी इशरान पुत्र शाबुद्वीन निवासी बेगी नाजर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को अध्याना रोड पर साई धाम कालोनी कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया है।

हरियाणा मार्का शराब बरामद और कानूनी कार्रवाई

पुलिस को उसके कब्जे से 11 बोतल देशी शराब माल्टा रसीला मसालेदार (हरियाणा मार्का) बरामद हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 401/26 धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment