सहारनपुर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपी किए गिरफ्तार

सहारनपुर जनपद की थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने चेकिंग व गश्त के दौरान प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 60 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मण्डी सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग व गश्त के दौरान प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले शातिर अभियुक्त आसिफ पुत्र रमजानी (निवासी कमेला कालोनी, थाना मंडी, जनपद सहारनपुर) और कलीम पुत्र बहार अहमद (निवासी गोटेशाह की चुंगी, थाना मण्डी, जनपद सहारनपुर) को आले की चुंगी मंडी समिति कूड़े घर के पास से गिरफ्तार किया है।
बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
अभियुक्तगण के कब्जे से 60 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी जिसका नंबर UP11CN5314 है, बरामद हुई है। बरामद स्कूटी को अंतर्गत धार 207 एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली मण्डी पर मु0अ0सं0 414/2026 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।