सहारनपुर जनपद की महिला थाना पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम और वांछित तथा वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। (गौरव सिंघल)
पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी अपराध के निकट पर्यवेक्षण में तथा महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती कुसुम भाटी राणा के कुशल नेतृत्व में महिला थाना पुलिस ने चेकिंग व दबिश के दौरान यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम कपिल पुत्र सुरेश है, जो नियामतपुर थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर का रहने वाला है। उसे संबंधित वाद संख्या 1997/23 और मुकदमा अपराध संख्या 133/22, धारा 498ए, 323, 504, 506 आईपीसी (भादवि) तथा 3/4 डीपी एक्ट (सिविल जज जू.डि./एफ.टी.सी. सहारनपुर) के मामले में उसके घर (मसकन) से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। (नोट - इस खबर का फोटो संलग्न है।)