सहारनपुर में पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध स्मैक बरामद

सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो नशा तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के तहत की गई है।
गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण
क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीक्षित के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है। आज मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान दो नशा तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान बिजेन्द्र उर्फ भटूरा पुत्र रतिराम निवासी ग्राम ताजपुरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर तथा नदीम पुत्र अख्तर निवासी ग्राम ताजपुरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। इन दोनों अभियुक्तों को ग्राम ताजपुरा कब्रिस्तान के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है।
कुल कितनी स्मैक हुई बरामद
अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 27.41 ग्राम स्मैक पाऊडर बरामद हुआ है। पुलिस ने जानकारी दी है कि अभियुक्त नदीम से 13.10 ग्राम स्मैक और बिजेन्द्र से 14.31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
दर्ज किया गया मामला
इस गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना बेहट पर मु0अ0सं0 334/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।