सहारनपुर में पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध छूरी बरामद

सहारनपुर में पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध छूरी बरामद

सहारनपुर में पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की गई एक मोटर साइकिल मय फर्जी नम्बर प्लेट व दो अवैध छूरी बरामद की है। यह कार्रवाई थाना नागल पुलिस द्वारा की गई है। (गौरव सिंघल)

सहारनपुर के नागल थाने की कार्रवाई

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सहारनपुर जनपद की थाना नागल पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी की गई एक मोटर साइकिल मय फर्जी नम्बर प्लेट व दो अवैध छूरी बरामद हुई है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चोरी, लूट, नकबजनी, वाहन चोरी आदि आपराधिक घटनाओं एवं इनमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार चैकिंग व गश्त की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नागल संजय कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना नागल पुलिस ने कार्रवाई की है।

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे से हुई गिरफ्तारी

थाना नागल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गश्त व चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों नीशू उर्फ मैंगो पुत्र विनोद सैनी निवासी रामदास उर्फ नागल निकट एमएलडी पब्लिक स्कूल के पीछे थाना नागल जनपद सहारनपुर, शाहरूख पुत्र समयदीन निवासी शाहरफ वाली कालोनी कस्बा व थाना नागल जनपद सहारनपुर को मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे से फतेहपुर कलां को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक मोटर साइकिल हीरो स्पलैण्डर रंग काला मय फर्जी नम्बर प्लेट व दो छूरी नाजायज बरामद हुई है।

अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना नागल पर मु0अ0सं0 241/26 धारा 317(5)/336(2) बीएनएस व 4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। (नोट - इस खबर का फोटो संलग्न है।)

Share:

Comments

Leave a comment