सहारनपुर पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, वांछित अभियुक्त मोबाइल और अनाज के साथ गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, वांछित अभियुक्त मोबाइल और अनाज के साथ गिरफ्तार

सहारनपुर जनपद की थाना गंगोह पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल फोन और एक कट्टा अनाज बरामद किया है।

वादी हारून पुत्र जफरू निवासी ग्राम कोठडा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर द्वारा तहरीर दी गई थी। वादी के घर में घुसकर अज्ञात चोर द्वारा सामान चोरी कर ले जाने की सूचना के संबंध में थाना गंगोह पर मु0अ0सं0 379/26 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुलिस टीम की कार्रवाई और गिरफ्तारी

क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना गंगोह इन्द्रेश कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की। आज मुखबिर की सूचना पर थाना गंगोह पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त में चोरी की घटना का सफल अनावरण किया। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को ग्राम बाडी माजरी के आगे पडने वाले अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम भारत पुत्र हंसराज है। यह अभियुक्त नली पार थाना कुंजपुरा करनाल हरियाणा का निवासी है।

बरामदगी और आगे की वैधानिक कार्यवाही

अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन व एक कट्टा अनाज (24 किग्रा) बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment