सहारनपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कांवड़िये की गुम हुई मोटर साइकिल को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है और उसे उसके असली मालिक को सुरक्षित सौंप दिया है। इस पूरी कार्रवाई से कांवड़िये को बड़ी राहत मिली है और उसने पुलिस प्रशासन का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। (गौरव सिंघल)
कल्पना तिराहा पर कांवड़िये
रोहित कुमार पुत्र जनरल सिंह, जो कि रामगढ़, अंबाला के निवासी हैं, उनके द्वारा अपनी मोटर साइकिल जिसका नंबर
HR85 D 0424 है, उसके गुम होने की सूचना दर्ज कराई गई थी।
प्रभारी निरीक्षक थाना कुतुबशेर
संतोष त्यागी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक
सविता चौधरी एवं महिला आरक्षी दीपा व काजल द्वारा तुरंत आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित तलाश के दौरान
गुरु नानक इंटर कॉलेज के पास से वह गुमशुदा मोटर साइकिल सकुशल बरामद कर ली गई।
बरामद की गई मोटर साइकिल को कांवड़िये रोहित कुमार को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। अपनी मोटर साइकिल वापस मिलने पर
कांवड़िये ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। (नोट- इस खबर का फोटो संलग्न है।)