राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल चत्तरगढ़ पट्टी में देश के रक्षकों के नाम सलाम प्रतियोगिता आयोजित

Team Atal Hind10 August 20261 min read20 viewsसिरसा
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल चत्तरगढ़ पट्टी में देश के रक्षकों के नाम सलाम प्रतियोगिता आयोजित

राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल चत्तरगढ़ पट्टी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश के रक्षकों के नाम सलाम पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता मेंकक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

देश के रक्षकों के नाम लिखे पत्र

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विद्यार्थियों ने भारतीय सेना के जवानों के नाम पत्र लिखे।पत्रों के माध्यम से देश की रक्षा में जुटे सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। विद्यार्थियों ने अपने पत्रों में सैनिकों के साहस, सेवा और देश के प्रति समर्पण को सराहा।

विद्यार्थियों में दिखा खासा उत्साह

स्कूल में आयोजित इस गतिविधि के दौरानविद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्कूल के मुख्याध्यापक बंसीलाल झोरड़ ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना मजबूत होने के साथ उन्हें सैनिकों के त्याग और समर्पण के बारे में जानने का अवसर मिलता है। इस अवसर पररामनिवास, सोनिया कटारिया, सुमन कम्बोज, विनीता कुमारी, विनय कुमारी, प्रीति बाला, सुमन कुमारी सहित अन्य स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment