नरवाना के सनातन धर्म महाविद्यालय में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

सनातन धर्म महाविद्यालय में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
नरवाना /19 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /नरेंद्र जेठी
सनातन धर्म महाविद्यालय में बुधवार को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान की अध्यक्षता में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति, महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था तथा विभिन्न गतिविधियों एवं सेल्स के बारे में जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. नयनदीप ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नई शिक्षा नीति के प्रमुख प्रावधानों एवं इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं एनईपी कोऑर्डिनेटर डॉ. अनीता छाबडा ने विद्यार्थियों को एनईपी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विषयों एवं पाठ्यक्रम संरचना के बारे में बताया।
उन्होंने एईसी, वीएसी, एसईसी, मेजर, माईनर विषयों की उपयोगिता एवं विद्यार्थियों के लिए इनके महत्व को सरल भाषा में समझाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न सेल्स प्रभारी और प्राध्यापिकाओं ने भी विद्यार्थियों को अपने-अपने सेल की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न सह-पाठ्यक्रम एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व, प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता का विकास कर सकते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की सभी शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं अन्य गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. नयनदीप, डॉ. अनीता छाबडा, डॉ. शालू सचदेवा, श्रीमती मधु शर्मा, डॉ. शालू गर्ग, सुमन गर्ग, रुक्मणी मैम सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा। प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेश सिंघल, उप प्रधान राजकुमार गोयल, महासचिव जियालाल गोयल व कोषाध्यक्ष धर्मवीर गोयल ने महाविद्यालय में आई नई छात्राओं को आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दी।