संस्कार भारती जिला अलीगढ़ की पोस्टर प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

संस्कार भारती जिला अलीगढ़ तथा इंद्रा स्कूल ऑफ़ फाइन आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पुरस्कार वितरण, हिंदी दिवस तथा गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह रामघाट रोड पर एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्कार भारती बृज प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष सी ए संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष अनिल नवरंग, प्रांतीय दृश्य कला प्रमुख डॉ इंदिरा अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अनिलराज गुप्ता, प्रांतीय मंत्री आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष भुवनेश वाष्णैय आधुनिक, जिला संरक्षक मानस जिंदल, जिला महामंत्री डॉ अनुपम राघव, जिला कोषाध्यक्ष सुनयना गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन तथा पुष्प अर्पित कर शुभारंभ हुआ। सभी प्रांतीय पदाधिकारी, जिला संरक्षकों तथा वरिष्ठ अतिथियों का अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। तदुपरांत वंशिका तथा झिलमिल द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। संस्कार भारती के सामूहिक तथा गुणात्मक ध्येय गीत की प्रस्तुति साध्यति संस्कार भारती, भारते नवजीवनम से संपूर्ण सभागार गुंजायमान हो गया।
चित्रकला और काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर इंद्रा स्कूल ऑफ फाइन आर्ट संस्थान के बच्चों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें दिव्यांशी, अनन्या, उत्कर्ष, आरव, झिलमिल तथा हिमी को पुरस्कार दिया गया। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य पाठ में हर्षुल श्रीवास्तव, डॉ हेमलता अग्रवाल, डॉ मनीषा शर्मा, डॉ अनुपम राघव, अंजू बंसल, एडवोकेट अनिल राज गुप्ता, अनिल नवरंग, सरी गर्ग आदि ने भाग लेकर सावन, हिंदी, नव संवत्सर आदि पर कविता पाठ किया।
ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले पुरस्कार
सावन मास में जिला स्तर पर 4 अगस्त से 4 सितंबर तक ऑनलाइन प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। इसमें राखी बनाओ प्रतियोगिता में डॉ मनीषा शर्मा प्रथम, सरी गर्ग द्वितीय और तृतीय पुरस्कार सारिका तथा सांत्वना पुरस्कार पिंकी मिश्रा को दिया गया। थाल सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रोली अग्रवाल, द्वितीय सारिका बंसल, तृतीय डॉ मोनिका तथा दिव्या गर्ग एवं विशेष पुरस्कार सरी गर्ग को दिया गया। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सरी गर्ग, द्वितीय अंशिका, तृतीय वंशिखा, सांत्वना पुरस्कार सुनयना गुप्ता, अनुपम राघव को दिया गया। आया सावन झूम के स्वरचित कविता प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कार हर्षुल श्रीवास्तव, प्रथम अंजु बंसल, द्वितीय अनिल राज गुप्ता तथा तृतीय अनिल नवरंग तथा सांत्वना पुरस्कार डॉ हेमलता अग्रवाल, दीपिका वार्ष्णेय आधुनिक, सरी गर्ग तथा डॉ अजिता को दिया गया। इस अवसर पर वंशिखा महेश्वरी ने संस्कार भारती प्रश्नोत्तरी गेम कराया जिसमें सारिका बंसल विजयी रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय दृश्य कला विधा संयोजिका डॉ इंदिरा अग्रवाल ने किया। जिला अध्यक्ष द्वारा आभार तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस आयोजन में सुशीला सिंह, डॉ उमा, जिला संरक्षक मानस जिंदल, दीपक चौहान, वंशिखा, पिंकी, अंशिका, दीप्ति, आरव, अनन्या, हिमान्या, कुलभूषण, कृष्णा, परी, सानवी बृजनंदन, रुद्राक्ष अग्रवाल, प्रियंका, आदेश आदि का विशेष सहयोग रहा।