सावन शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

सावन शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

सावन माह की शिवरात्रि पर मंगलवार को जिले भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हरिद्वार और गौमुख से कांवड़ लेकर पहुंचे शिव भक्तों ने मंदिरों में जलाभिषेक किया। मंदिरों में बोल बम बम, जय भोलेनाथ, हर हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया। जिले के सभी मंदिरों में सुबह तड़के से ही भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइन लग गई थी।

विभिन्न स्वरूपों में कांवड़ लेकर पहुंचे भक्त और सजाए गए मंदिर शिवभक्त विभिन्न स्वरूपों में कांवड़ लेकर मंदिरों में पहुंचे। कोई शिवभक्त अपने तरीके से वाहन को सजाकर कांवड़ लाया तो कोई अपने कंधे पर भगवान शिव की मूर्ति लेकर आया। काफी संख्या में ऐसे बाइक, ट्रैक्टर ट्रॉली पर डीजे के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सावन माह की शिवरात्रि को लेकर मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विभिन्न पूजा सामग्रियों के साथ की गई भगवान शिव की आराधना भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए हरिद्वार व गौमुख से कांवड़ लेकर आए शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेल पत्र, दूध, शहर, घी, धूप, दीप व अगरबत्ती आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। महिलाएं सुबह से ही शिव का गुणगान करते हुए मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गई थीं। भक्तों ने शहर के शंभूदयाल शिवालय, मिशन चौक पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, जय बालाजी मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला मंदिर, मिशन चौक मंदिर, भूरेबाबा मंदिर, गीता भवन मंदिर, बड़ा बाजार, गंज बाजार, चिंतपूर्णी, शिव धाम, सिटी थाना शिव मंदिर इत्यादि मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

नगर निगम मेयर राजीव जैन ने विभिन्न मंदिरों में किया जलाभिषेक देवों के देव महादेव के पावन पर्व शिवरात्रि के अवसर पर नगर निगम मेयर राजीव जैन ने शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से शहरवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। राजीव जैन ने ऋषि कॉलोनी, शंकर कुई मंदिर, सेक्टर 13, सेक्टर 23 एवं नगर निगम कार्यालय पर आयोजित भंडारों में भी पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया।

विधायक निखिल मदान ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा विधायक निखिल मदान ने मंगलवार को श्रावण शिवरात्रि के पर्व पर सोनीपत में विभिन्न जगहों पर आयोजित भजन कीर्तन और भंडारों में भाग लिया। विधायक निखिल मदान ने श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर सिद्धपीठ प्राचीन मंदिर शंकर कुई कामी रोड, शिव मंदिर ऋषि कॉलोनी, शिव मंदिर सेक्टर 13, शिव मंदिर सेक्टर 15 में आयोजित भजन कीर्तन और भंडारों महा शिव पुराण कथा में हिस्सा लिया। मदान ने कहा शिवरात्रि का पर्व हम सबके लिए आस्था का प्रतीक है और देवों के देव महादेव ही इस सृष्टि के कर्ता धर्ता है।

Share:

Comments

Leave a comment