सावन शिवरात्रि पर रोहतक के शिवालयों में उमड़ी भारी भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर

Team Atal Hind11 August 20261 min read10 viewsरोहतक
सावन शिवरात्रि पर रोहतक के शिवालयों में उमड़ी भारी भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर

रोहतक में सावन की शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंगलवार को शहर और आसपास के क्षेत्र के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़िया

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने मध्यरात्रि के बाद करीब 12 बजे से ही भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू कर दिया। कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मंदिरों में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के गुफा वाले मंदिर, जनता कॉलोनी के श्मशान घाट वाले मंदिर और दुर्गा भवन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

प्रमुख मंदिरों में लगी लंबी कतारें

प्राचीन शिव मंदिर सांपला और नानू वाले मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। प्राचीन शिव मंदिर किलोई में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। शिवरात्रि के चलते मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी।

दूध, दही और बेलपत्र अर्पित किए

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित कर पूजा की। कांवड़ियों के पहुंचने से मंदिरों में धार्मिक उत्साह और भी बढ़ गया। प्रमुख मंदिरों और मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी।

Share:

Comments

Leave a comment