सिरसा के श्री तारकेश्वरम धाम में सावन शिवरात्रि पर होगा शिव अमृत महोत्सव, तैयारियां पूरी

Team Atal Hind10 August 20261 min read20 viewsसिरसा
सिरसा के श्री तारकेश्वरम धाम में सावन शिवरात्रि पर होगा शिव अमृत महोत्सव, तैयारियां पूरी

श्रावण मास की शिवरात्रि 11 अगस्त को सिरसा के श्री बाबा तारा जी कुटिया में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों को आज अंतिम रूप दे दिया गया है। श्री तारा बाबा कुटिया (श्री तारकेश्वरम धाम) में स्थित संत निवास में आज कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। उन्होंने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए और बताया कि कुटिया में इस बार भगवान शिव को समर्पित शिव अमृत महोत्सव का आयोजन होगा। प्रदेश में पहली बार 500 ड्रोन का शो एवं डमरू वादन प्रस्तुति होगी।

भव्य आयोजनों और महाशिव आरती की रूपरेखा

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मीडिया से वार्ता में मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बताया कि इस बार शिवरात्रि पर सिरसा के धर्मप्रेमी एवं शिवप्रेमी श्रद्धालु कई भव्य आयोजनों के साक्षी बनेंगे। महाशिव आरती, ड्रोन शो, अनेकों डमरूओं की विशेष प्रस्तुति और विशाल अटूट भंडारे का आयोजन होगा। पूर्व मंत्री एवं श्री बाबा तारा चैरिटेबल के अध्यक्ष गोपाल कांडा इन कार्यक्रमों का आगाज करेंगे। उन्होंने सावन शिवरात्रि पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि सावन शिवरात्रि को ही श्री बाबा तारा जी ब्रह्मलीन हुए थे और श्रद्धालु इस दिन को पर्व की तरह मनाते हैं।

हवन यज्ञ, भंडारा और सुरक्षा के विशेष प्रबंध

शिवरात्रि को सुबह कुटिया में हवन यज्ञ का आयोजन होगा जिसके उपरांत अटूट भंडारा शुरू होगा। लाखों लोग बाबा जी का प्रसाद ग्रहण करने आते हैं और इस बार भी विशाल भंडारा लगाया जा रहा है। महाआरती के लिए विशेष कूपन दिए जाएंगे और इच्छुक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर कूपन प्राप्त कर सकते हैं। कावड़ लाने वाले शिव भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन का अपेक्षित सहयोग लिया जा रहा है। बैठक में अनिल गनेरीवाला, वीर शांति स्वरूप, सुरेंद्र मिंचनाबाद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share:

Comments

Leave a comment