स्कूल बसों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, एसडीएम संदीप कुमार ने दिए कड़े निर्देश

स्कूल बसों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, एसडीएम संदीप कुमार ने दिए कड़े निर्देश

स्कूल बसों में किसी भी तरह की लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम संदीप कुमार

स्कूल बसों में सुरक्षित वाहन पॉलिसी के नियमों की पालना पूरी हो : संदीप कुमार

एसडीएम ने बैठक में स्कूल बसों का निरीक्षण बारे दिए जरूरी दिशा-निर्देश

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विष्णु दत्त शास्त्री /तोशाम /01 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

तोशाम में एसडीएम संदीप कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि स्कूल बसों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षित वाहन पॉलिसी के नियमों की पूरी पालना सुनिश्चित की जाए ताकि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। एसडीएम मंगलवार को निजी स्कूल बसों के बेहतर संचालन को लेकर अधिकारियों और स्कूल संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे। उन्होंने बैठक के दौरान स्कूल बसों के निरीक्षण को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस बैठक में उनके साथ नायब तहसीलदार अशोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी कैरू महेंद्र गिल, परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तथा कई प्राइवेट स्कूल संचालक मौजूद रहे।

स्कूल बसों में इन सभी व्यवस्थाओं को पूरा करवाने के दिए निर्देश

एसडीएम संदीप कुमार ने अधिकारियों और संचालकों को निर्देश दिए कि वे स्कूल बसों में तमाम जरूरी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द पूरी करवाएं। बसों में स्पीड गवर्नर, बसों पर पीला पेंट और संचालक का नाम लिखा होना चाहिए। इसके अलावा बसों का फिटनेस प्रमाणपत्र, चालक का वैध लाइसेंस, चालक का आधार नंबर और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। बसों में आपातकालीन गेट, जीपीएस ट्रैकर, सीट बेल्ट, ड्राइवर व हेल्पर की नेम प्लेट लगी होनी चाहिए। सुरक्षा के मद्देनजर बसों में इंश्योरेंस, सीसीटीवी कैमरे, आग बुझाने के लिए फायर सिलेंडर और फस्ट एड किट आदि की व्यवस्थाएं भी पूरी होनी चाहिए। एसडीएम ने कहा कि स्कूल बसों में चालक, हेल्पर और परिचालक के पास वैध लाइसेंस तथा पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र होना जरूरी है। बसों में सभी संयंत्रों के कागजात पूरे और पूरी तरह से त्रुटि रहित होने चाहिए।

बच्चों की सुरक्षा है सर्वोपरि, वाहन पूरी तरह फिट और सुरक्षित हों

एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि सभी स्कूल बसों में मानक बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत आवश्यक हैं। सभी स्कूल प्रबंधक यह सुनिश्चित करें कि उनके वाहन पूर्ण रूप से फिट और सुरक्षित हों ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बच्चों को बचाया जा सके। उन्होंने निजी स्कूल संचालकों को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने आम जनता से भी एक विशेष अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए केवल अधिकृत स्कूल बसों का ही उपयोग करें और किसी भी अन्य अवैध वाहन का सहारा बिल्कुल न लें। यदि कोई भी स्कूल संचालक इन जरूरी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने अंत में सभी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे सरकारी नियमों और मानकों का पूरी तरह पालन करें और अपनी बसों की नियमित रूप से मरम्मत कराते रहें।

Share:

Comments

Leave a comment