एस डी कन्या नरवाना की छात्रा तमन्ना रही कॉमर्स में हरियाणा में प्रथम
नरवाना 13 मई (नरेन्द्र जेठी)
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एस डी कन्या महाविद्यालय नरवाना की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें कॉमर्स संकाय की छात्रा तमन्ना सुपुत्री अनिल ने 500 में से 494 अंक अर्जित कर पूरे हरियाणा प्रदेश में कॉमर्स संकाय में प्रथम स्थान तथा धृति सुपुत्री ओमपाल गर्ग एवं अंशिका सुपुत्री अनिल ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर कॉमर्स संकाय में तृतीय स्थान प्राप्त किया
तथा इसी प्रकार कला संकाय में ईशु सुपुत्री जोगिंदर ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर पूरे हरियाणा प्रदेश में कला संकाय में नौवा स्थान तथा विज्ञान संकाय में तपन्ना सुपुत्री श्री राजेश ने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में छठा स्थान प्राप्त कर हरियाणा प्रदेश में अपने विद्यालय और पूरे नरवाना क्षेत्र का नाम रोशन किया छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय मे खुशी का माहौल रहा छात्राओं का फूल मालाओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा पूरे शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया।
विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या नीना गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे विद्यालय की छात्राओं ने पूरे हरियाणा प्रदेश में विद्यालय का नाम रोशन किया लगातार पिछले 10 वर्षों से हमारे विद्यालय की छात्राएं बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में हरियाणा में टॉप टेन में अपना स्थान बना कर रखती हैं।
परिणाम की संपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में हमारे विद्यालय की 186 छात्राओं ने भाग लिया जिनमें से 168 छात्राओं ने मेरिट की सूची में स्थान प्राप्त किया तथा 12 बच्चों द्वारा फर्स्ट डिवीजन प्राप्त की गई जिनमें से 75 बच्चे ऐसे रहे जिन्होंने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित किये इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में कुल 40 बच्चों ने परीक्षा दी जिनमें से 37 बच्चों ने मेरिट प्राप्त की,
विज्ञान संकाय में 57 बच्चों ने परीक्षा दी जिनमें से 56 बच्चों ने मेरिट की सूची में स्थान प्राप्त किया तथा कला संकाय में 89 बच्चों ने परीक्षा दी जिनमें से 75 बच्चों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेश सिंघल, उप प्रधान राजकुमार गोयल, महासचिव जियालाल गोयल ने पूरे विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी तथा आशीर्वाद स्वरुप सभी बच्चों को आगे बढऩे और उन्नति करने की प्रेरणा दी।


