एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना में बेकरी उत्पाद एवं उद्यमिता पर 6 दिवसीय कार्यशाला शुरू

Atal Hind12 August 20262 min read19 viewsजींद
एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना में बेकरी उत्पाद एवं उद्यमिता पर 6 दिवसीय कार्यशाला शुरू

एसडी महिला महाविद्यालय में बेकरी उत्पाद एवं उद्यमिता पर कार्यशाला आयोजित

नरवाना/2 अगस्त 2026/नरेन्द्र जेठी  

एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना में छात्राओं एवं प्रतिभागियों को बेकरी उत्पादों के निर्माण तथा स्वरोजगार के अवसरों से परिचित करवाने के उद्देश्य से बेकरी उत्पाद एवं उद्यमिता विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ आज हुआ जो आगामी 17 अगस्त तक चलेगा। इस कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव जियालाल ओर उप प्रधान राज कुमार के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

ऐसी कार्यशाला महिलाओं को अपने पैरों पर खडे होने का संदेश सचिव जियालाल द्वारा दिया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के बेकरी उत्पाद तैयार करने की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता, स्वच्छता, पैकेजिंग, लागत निर्धारण, बाजार की मांग तथा छोटे स्तर पर बेकरी व्यवसाय शुरू करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया और बेकरी उत्पाद तैयार करने की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया। विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय की ओर से बताया गया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का उद्देश्य छात्राओं में कौशल विकास, आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना है, ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य में स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें।

महाविद्यालय की प्राचार्या अंजना लोहान ने कहा कि बेकरी उत्पाद निर्माण जैसी व्यावहारिक एवं कौशल आधारित कार्यशालाएँ छात्राओं और प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को केवल बेकरी उत्पाद बनाने का कौशल ही नहीं मिलता, बल्कि उन्हें अपने हुनर को स्वरोजगार एवं उद्यमिता में बदलने का अवसर भी प्राप्त होता है।

महिला विभाग की प्रभारी डॉ शालू सचदेवा ओर मधु शर्मा और उद्यमिता विभाग के प्रभारी डॉ नयनदीप ने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें रोजगारपरक कौशल से जोडऩा भी आवश्यक है।

इस प्रकार की कार्यशालाओं से प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और उद्यमशीलता की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाकर भविष्य में अपने कौशल को रोजगार और व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर छात्राओं ओर स्टाफ के अन्य सदस्यों में डॉ अनीता छाबडा, मनेश, निशा, मोनिका मित्तल, मोनिका श्योकंद सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य एवं प्रशिक्षण से जुड़े प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यशाला का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा तथा प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी एवं रोजगारपरक पहल बताया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल और महासचिव जियालाल गोयल ने प्राचार्या, स्टाफ और छात्राओं को बधाई दी।

Share:

Comments

Leave a comment