लघु सचिवालय में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ का क्रेज, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

Team Atal Hind10 August 20261 min read17 viewsसिरसा
लघु सचिवालय में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ का क्रेज, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

सिरसा, 10 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लघु सचिवालय परिसर में बनाए गए ‘सेल्फी विद तिरंगा’ प्वाइंट युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। युवा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान में भागीदारी कर रहे हैं और इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर दूसरों को भी अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि जिले में 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

सेल्फी प्वाइंट पर युवाओं की भागीदारी

लघु सचिवालय परिसर और ई-दिशा केंद्र में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंट पर युवा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। इसके साथ ही वे अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं, जिससे अन्य लोग भी हर घर तिरंगा अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment