वरिष्ठ पत्रकार राजेश नागर को गहरा भ्रातृ शोक, रिटायर्ड सूबेदार नत्थी राम नागर का निधन

वरिष्ठ पत्रकार राजेश नागर को गहरा भ्रातृ शोक, रिटायर्ड सूबेदार नत्थी राम नागर का निधन

फरीदाबाद के तिगांव निवासी 94 वर्षीय रिटायर्ड सूबेदार नत्थी राम नागर का आज प्रातः निधन हो गया है।वह हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश नागर के बड़े भाई (ताऊ के बेटे) थे।इस निधन के बाद पत्रकार राजेश नागर को गहरा भ्रातृ शोक हुआ है।

परिवार का परिचय और अंतिम संस्कार

स्वर्गीय नत्थी राम नागर अपने पीछे चार बेटों और दो बेटियों का भरा पूरा नाती पोतों का परिवार छोड़कर गए हैं।उनके दो बेटों ने भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी हैं।आज तिगांव में ही सूबेदार नत्थी राम नागर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर सहित बड़ी संख्या में समाज के मौजिज व्यक्ति और परिवार के रिश्तेदार मौजूद रहे।

सैन्य सेवा और वीरता के किस्से

उनके भाई पत्रकार राजेश नागर ने बताया कि स्वर्गीय नत्थी राम नागर सबके चहेते थे।उनकी वीरता के किस्से पूरा गांव सुनता था।उन्होंने 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में बहादुरी से भागीदारी की थी।सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने गांव में आने वाली पीढ़ियों को संभालने में अपना समय लगाया था।उनका जीवन लोगों के लिए साहस और सादगी की एक बड़ी मिसाल रहेगा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment