सेवा संकल्प अभियान: हरियाणा में 17 सितंबर से चलेगा 1 माह का अभियान

Atal Hind Team Online15 September 20264 min read23 viewsकैथल
सेवा संकल्प अभियान: हरियाणा में 17 सितंबर से चलेगा 1 माह का अभियान

25 वर्षों के सेवा काल और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित चलाया जाएगा सेवा संकल्प अभियान : कृष्ण कुमार बेदी

  • 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, जन सेवा ही प्रभु सेवा की भावना से आयोजित की जाएगी विभिन्न गतिविधियां
  • एक माह तक चलने वाले अभियान को लेकर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने की प्रेस वार्ता
  • 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शाम 7 बजे बूथ व लाभार्थियों के घरों में जलाया जाएगा आशीर्वाद का दीया

कैथल/1 5 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। आगामी 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक पूरे माह तक चलने वाले इस अभियान में जन सेवा ही प्रभु सेवा की भावना से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मंगलवार को कपिल कमल कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को श्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद पिछले 25 वर्षों में उन्होंने निरंतर सार्वजनिक जीवन में रहते हुए देश और समाज की सेवा की है। गुजरात में विकास का सुदृढ़ मॉडल प्रस्तुत करने से लेकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प तक प्रधानमंत्री ने अथक परिश्रम, सुशासन और जनकल्याण को अपनी प्राथमिकता बनाया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को देशभर में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 7 बजे बूथ स्तर पर तथा विशेष रूप से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में दीया प्रज्वलित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।

जिला लोक सम्पर्क विभाग कैथल द्वारा जारी कृष्ण बेदी का विडिओ देखे ---

वहीं मेरे सपनों का भारत- चित्र सेवा गतिविधि के तहत स्कूलों में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार नमो सेवा - अनकही कहानियां गतिविधि के तहत 25 वर्षो की सार्वजनिक सेवा, कल्याणकारी योजनाओं तथा विकासात्मक बदलाव को प्रदर्शित करने वाले नुक्कड नाटकों का मंचन किया जाएगा। वहीं आंगन मिलन सेवा के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा की कहानियां के तहत प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान कल्याणकारी योजनाओं से आए बदलाव पर सक्सेस स्टोरी बनाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सेवा ज्योति कलश यात्रा के तहत जिले के सभी खंडों से यात्राएं निकाली जाएंगी, जोकि एक जगह पर एकत्रित होंगी। वहां पर एक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार सेवा मेरा योगदान के तहत स्वच्छता अभियान व रक्तदान सहित अन्य गतिविधियां आयोजित होंगी। सेवा सेतु अभियान के तहत सभी खंडों में कैंप लगाए जाएंगे, जहां आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा अन्य गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

मंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने तथा आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों का नि:शुल्क ईलाज हुआ। युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची के रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है।

कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा किया है। इसके साथ ही आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए देश की सुरक्षा को मजबूत किया गया है। साथ ही श्री राम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35ए के प्रावधानों को हटाया। उन्होंने आमजन से अपील की कि सेवा संकल्प अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें और 17 सितंबर को अपने घर आशीर्वाद का दिया जरूर जलाएं। इस मौके पर मनीष शर्मा फरल, जंगीर सिसला, शक्ति सौदा, हिमांशु गोयल, अवदेश किशोर, आशा रानी, सीमा वाल्मीकि, नरेश सजूमा, यशपाल व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment