शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की बेटियों ने बीपीएड व डीपीएड द्वितीय सेमेस्टर की मेरिट में किया शानदार प्रदर्शन

शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की बेटियों ने बीपीएड व डीपीएड द्वितीय सेमेस्टर की मेरिट में किया शानदार प्रदर्शन

बीपीएड व डीपीएड द्वितीय सेमेस्टर की मेरिट में छाई शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की बेटियां- बीपीएड की टॉप-10 मेरिट में 8 और डीपीएड में 9 छात्राओं ने बनाई जगह

सतीश बंसल/सिरसा / 21 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की बीपीएड व डीपीएड द्वितीय सेमेस्टर की मेरिट लिस्ट में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीपीएड की टॉप-10 मेरिट में कॉलेज की 8 छात्राओं ने जगह बनाई है। वहीं डीपीएड की टॉप-10 मेरिट में कॉलेज की 9 छात्राओं ने स्थान हासिल किया है। छात्राओं की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल बना हुआ है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बीपीएड और डीपीएड में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

बीपीएड पाठ्यक्रम में भूमि त्यागी ने यूनिवर्सिटी में प्रथम रैंक हासिल किया है। शिवानी ने द्वितीय रैंक, अरुणा सैनी ने चतुर्थ रैंक, विनीता ने पांचवां रैंक और कविता ने छठा रैंक प्राप्त किया है। इसके अलावा अनीता ने आठवां रैंक, कोमल ने नौवां रैंक और चाहत ने दसवां रैंक प्राप्त किया है।

डीपीएड द्वितीय सेमेस्टर में मन्नत ने दूसरा रैंक हासिल किया है। स्वाती ने तीसरा रैंक, स्मेश्ता ने चौथा रैंक, अंकिता ने पांचवां रैंक और सुमनदीप ने छठां रैंक प्राप्त किया है। वहीं रिया ने सातवां रैंक, पारूल ने आठवां रैंक, निहारिका ने नौवां रैंक और आरजू ने दसवां स्थान प्राप्त किया है।

कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने दी बधाई

कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं की इस सफलता का पूरा श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। प्रबंधन का कहना है कि पूज्य गुरुजी की प्रेरणाओं से छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा मिलती है।

कॉलेज प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा ने सभी सफल छात्राओं, उनके अभिभावकों और बीपीएड-डीपीएड विभाग के शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. रिशु तोमर ने भी सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share:

Comments

Leave a comment