शामली में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर डीएम आलोक यादव ने किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों को किया नमन

शामली में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर डीएम आलोक यादव ने किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों को किया नमन

शामली में 80वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शामली श्री आलोक यादव ने निर्धारित समय प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान सामूहिक राष्ट्रगान और वंदे मातरम का गायन हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा आकाश में राष्ट्र के प्रतीक बैलून भी छोड़े गए।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कलेक्ट्रेट प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम और संबोधन

इसके उपरांत कलेक्ट्रेट प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस के महान पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन वीर सपूतों को नमन किया जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिन आदर्श और जिन मूल्यों के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी और देश को आजाद कराया, उन मूल्यों, उन आदर्शों और उन विचारों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें उसी भावना के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश और उपस्थित गणमान्य लोग

उन्होंने अधिकारियों को अपने कर्तव्य दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करते हुए आपके कार्यालय में आने वाले फरियादी की समस्या का समय से निराकरण करने की बात कही। इस अवसर पर सत्येन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), शामली, और अपर जिलाधिकारी न्यायिक सोहनलाल सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, अध्यापक एवं आदि भी उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराग शर्मा ने किया।

Share:

Comments

Leave a comment