शामली में पशुओं के टीकाकरण का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण, एफएमडी, एलएसडी और एचएस टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा

शामली में पशुओं के टीकाकरण का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण, एफएमडी, एलएसडी और एचएस टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, शामली डॉo चन्द्रभानु कश्यप ने जानकारी दी है कि प्रदेश में कराये गये HS टीकाकरण एवं वर्तमान में संचालित FMD, LSD टीकाकरण और गौ-आश्रय स्थलों के स्थलीय निरीक्षण हेतु जनपद शामली के लिए नोडल अधिकारी को नामित किया गया था।

शामली में नोडल अधिकारी द्वारा पशु टीकाकरण का निरीक्षण

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जनपद शामली के लिए नामित नोडल अधिकारी डा० संजीव कुमार, जो उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पशुधन विकास, सहारनपुर के पद पर हैं, उनके द्वारा दिनांक 12-08-2026 को जनपद में किये गये HS टीकाकरण एवं वर्तमान में संचालित FMD, LSD टीकाकरण का सत्यापन किया गया है।

विभिन्न गाँवों और गौ-आश्रय स्थलों का दौरा

नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम गौहरनी, भैसवाल, कसेरवा कलॉ, कसेरवा खुर्द, मालैण्डी, ताना, दखौडी जमालपुर एवं गो आश्रय स्थल, नौगवां थानाभवन, जलालाबाद, बनत, नगली जमालपुर, कुरमली का निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया है।

पशुओं में टीकाकरण की कुल संख्या

जनपद के समस्त पशुओं में गलाघोटूॅ बीमारी से बचाव हेतु 201000 टीकाकरण किया गया है। इसके साथ ही पशुओं को खुरपका-मुहॅपका रोग से बचाव हेतु विभागीय कार्मिकों एवं पैरावेटस द्वारा अब तक 62068 डोज पशुपालकों के द्वारा निःशुल्क टीकाकरण किया जा चुका है।

एल०एस०डी० रोग से बचाव और शेष कार्य

गोवंशीय पशुओं को एल०एस०डी० रोग से बचाव हेतु 25470 डोज टीकाकरण किया जा चुका है और शेष कार्यवाही युद्ध स्तर पर क्रमित है।

Share:

Comments

Leave a comment