शामली में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के ऑनलाइन आवेदन शुरू

शामली जिले के समस्त दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुधीर कुमार ने जानकारी दी है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए केन्द्र पोषित प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑन-लाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।
इस योजना के अंतर्गत विभिन्न घटकों के माध्यम से दिव्यांग छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं हेतु प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजना संचालित की जाती है। जिसके क्रम में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना शैक्षणिक सत्र 2026-27 की समय सारणी निर्गत की गयी है।
प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समय सारणी
प्री-मैट्रिक योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार होगी। इस योजना के लिए स्कीम ओपन होने की तिथि 25-07-2026 है। स्टूडेंट एप्लीकेशन ओपन रहने की अंतिम तिथि 31-08-2026 है। Defective Application Verification open till 15-09-2026 है। इसके अलावा Inst. Verification open Till 15-09-2026 और DNO/SNO/MNO Verification open Till 30-09-2026 निर्धारित की गई है।
पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समय सारणी
पोस्ट-मैट्रिक योजना के लिए भी तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इस योजना के लिए स्कीम ओपन होने की तिथि 25-07-2026 है। स्टूडेंट एप्लीकेशन ओपन रहने की अंतिम तिथि 31-10-2026 है। Defective Application Verification open till 15-11-2026 तक खुली रहेगी। साथ ही Inst. Verification open Till 15-11-2026 और DNO/SNO/MNO Verification open Till 30-11-2026 तक निर्धारित की गई है।
टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजना की समय सारणी
टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की तिथियां अलग हैं। इस योजना के लिए स्कीम ओपन होने की तिथि 01-06-2026 है। स्टूडेंट एप्लीकेशन ओपन रहने की अंतिम तिथि 31-10-2026 है। Defective Application Verification open till 15-11-2026 तक है। इसके साथ ही Inst. Verification open Till 15-11-2026 और DNO/SNO/MNO Verification open Till 30-11-2026 तक तय की गई है।
पात्रता और दिशा-निर्देश की जानकारी
छात्रवृत्ति की पात्रता की शर्तें एवं विस्तृत जानकारी भारत सरकार के सुसंगत दिशा-निर्देश के अनुसार होगी। विस्तृत दिशा-निर्देश और पात्रता शर्ते दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली की छात्रवृत्ति सम्बंधी आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी तरह से उपलब्ध हैं।