शामली में उद्योग लगाने का सुनहरा मौका: कांधला मिनी औद्योगिक आस्थान में भूखंड और शेड के आवंटन के लिए ई-नीलामी शुरू

शामली में उद्योग लगाने का सुनहरा मौका: कांधला मिनी औद्योगिक आस्थान में भूखंड और शेड के आवंटन के लिए ई-नीलामी शुरू

शामली में उद्योग लगाने के इच्छुक लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र शामली की उपायुक्त उद्योग रतिका गुप्ता ने सर्व साधारण को सूचित किया है। जनपद शामली में उद्योग विभाग द्वारा विकसित मिनी औद्योगिक आस्थान कांधला (ग्राम अट्टा) में 99 वर्ष की लीज पर आवंटन हेतु 11 भूखण्ड एवं 01 शेड रिक्त हैं।

जेम पोर्टल के माध्यम से होगी ई-ऑक्शन प्रक्रिया

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्रदेश में उद्योग निदेशालय के अन्तर्गत विकसित राजकीय औद्योगिक आस्थानों और मिनी औद्योगिक आस्थानों में रिक्त भूखण्डों एवं शेडों का आवंटन किया जाना है। इन रिक्त भूखण्डों और शेडों को जेम पोर्टल पर फावर्ड ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से एकीकृत रूप से आवंटित किया जाएगा। प्रथम चरण में प्रदेश के पश्चिमांचल के अन्तर्गत जनपद शामली में स्थापित कांधला मिनी औद्योगिक आस्थान के भूखण्डों एवं शेडों को आवंटित किया जा रहा है। इसके लिए जेम बिड निर्गत की जा रही है।

ई-नीलामी और पंजीकरण की अंतिम तिथि

उक्त भूखण्डों एवं शेडों को बिड सं० 38028 द्वारा फारवर्ड ई-ऑक्शन जेम पोर्टल के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं। भूखण्ड पाने का यह सुनहरा अवसर जनपद शामली के लिए है। ई-नीलामी (Auction No. 38028) में भाग लेने हेतु GeM पोर्टल पर पंजीकरण करने और प्रमाण पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 14.08.2026 (रात्रि 23:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। यह अंतिम अवसर है, इसलिए सभी संबंधित लोग शीघ्र अपना पंजीकरण पूर्ण करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

कार्यालय से संपर्क करने की जानकारी

उक्त के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। यह कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, कन्डेला, शामली में स्थित है।

Share:

Comments

Leave a comment