शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ाना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 10 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव

शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ाना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 10 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुड़ाना में हर्षोल्लास से 10 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय शामली आलोक यादव के आदेशों के अनुपालन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडाना में 10 नवजात कन्याओं का कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम बहुत ही उत्साहपूर्वक मनाया गया

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य और अध्यक्षता

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना था। कार्यक्रम का उद्देश्य उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना भी था। इसके अलावा “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” के संदेश को प्रत्येक परिवार तक पहुँचाना इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य रहा। साथ ही साथ इस जन्मोत्सव का एक अन्य उद्देश्य संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना भी है। इससे समाज में स्वस्थ शिशु जन्म ले सकेंगे जो भविष्य में एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें। इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुड़ाना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंकित कुमार द्वारा की गयी।

केक काटकर और उपहार देकर किया गया नवजात बालिकाओं का स्वागत

कार्यक्रम में 10 नवजात कन्याओं से केक कटवाकर जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बेबी किट, फलों की टोकरी, कम्बल, बेबी बिब उपहार इत्यादि दिए गए। इन सभी उपहारों को देकर नवजात बालिकाओं का स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित माताओं को पोषण, स्वास्थ्य, प्रसवोत्तर देखभाल की जानकारी दी गई। माताओं को बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई।

महिला कल्याण विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार

इस कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी मंजू चौधरी उपस्थित रहीं। इसके अलावा हब फॉर एम्पावरमेंट आफ वूमेन से कुलदीप शर्मा (जेंडर स्पेशलिस्ट) भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अंकित कुमार (सहायक लेखाकार) और शुभम कुमार (एम.टी.एस) भी उपस्थित रहें। इन सभी अधिकारियों द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। प्रचारित की गई योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पोंसरशिप योजना शामिल हैं। इसके साथ ही निराश्रित महिला पेंशन योजना, निराश्रित पुनर्विवाह योजना, निराश्रित पुत्री विवाह योजना की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को आवेदन करने में सहयोग भी प्रदान किया गया।

प्रमुख अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंकित कुमार की मुख्य रूप से उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ए.आर.ओ. जलदीप और फार्मासिस्ट देवेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे। इसके अलावा बी.सी.पी.एम. मुशब्बीर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में आंगनबाडी कार्यकत्री, ए.एन.एम. और अनेक महिलाएं भी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर इस जन्मोत्सव को सफल बनाया।

विभिन्न हेल्पलाइन और आपातकालीन नंबरों की जानकारी

कार्यक्रम में विभिन्न आपातकालीन नंबरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इनमें 1930 साइबर हेल्पलाइन और 101 अग्निशमन सेवायें शामिल हैं। इसके अलावा 112 आपात कालीन पुलिस सेवा के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में 108 एम्बुलेंस सेवायें और 1098 चाइल्ड लाईन की जानकारी दी गई। 181 विमेंस हेल्प लाइन और गर्भभती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिये एम्बुलेंस हेल्प लाइन के बारे में भी बताया गया। अंत में 1090 वूमेन पावर लाइन तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन आदि नम्बरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

Share:

Comments

Leave a comment