श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्रावणी महोत्सव के अंतर्गत हुई महा आरती और भजन संध्या, भक्तों ने किया नृत्य

Team Atal Hind7 August 20261 min read62 viewsधर्म
श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्रावणी महोत्सव के अंतर्गत हुई महा आरती और भजन संध्या, भक्तों ने किया नृत्य

श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्रावणी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत आज ठाकुरजी की महा आरती करने के साथ-साथ सवा मनी भोग भी अर्पित किया गया। श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्रावणी महोत्सव के अंतर्गत हुई महा आरती और सवामनी भोग से पूर्व हुई भजन संध्या में जमकर भक्तों ने नृत्य किया। इस कार्यक्रम में श्री वार्ष्णेय मंदिर सेवादार समिति के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली।

श्री वार्ष्णेय मंदिर मन्दिर के प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार इस कार्यक्रम में श्री वार्ष्णेय मंदिर सेवादार समिति के यजमानों ने ठाकुर जी की महाआरती की। राहुल गुप्ता स्क्रैप, नीरू स्क्रैप, अभिषेक जॉर्डन, सुरभि वार्ष्णेय, गणेश गुप्ता, रचना गुप्ता, सुमित पत्ती, सपना गुप्ता ने यजमान के रूप में ठाकुर जी की महाआरती कर प्रभु से जगत की खुशहाली व सुख सम्रद्धि की प्रार्थना की।

इस अवसर पर चली भजन संध्या में श्री राधे बल्लभ संकीर्तन मंडल, हरिगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। भजन संध्या में प्रस्तुत भजनों पर भक्त देर रात्रि तक नृत्य करते रहे। इस अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रैप, सोसाइटी अध्यक्ष एल डी वार्ष्णेय समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment