श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्रावणी महोत्सव के अंतर्गत भव्य महा आरती और सवामनी भोग का आयोजन

श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्रावणी महोत्सव के अंतर्गत भव्य महा आरती और सवामनी भोग का आयोजन

श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्रावणी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रावणी महोत्सव के अंतर्गत आज ठाकुरजी की महा आरती करने के साथ साथ सवा मनी भोग भी अर्पित किया गया।

सत्संग में बृजवासी ब्रदर्स के भजनों पर झूमे भक्त

सवामनी भोग से पूर्व हुए सत्संग में बृजवासी ब्रदर्स के भजनों पर जमकर भक्तों ने नृत्य किया। इस अवसर पर चली भजन संध्या एवं सत्संग में बृजवासी ब्रदर्स के सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए जिन पर भक्त देर रात्रि तक नृत्य करते रहे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

यजमानों ने की जगत की खुशहाली की प्रार्थना

श्री वार्ष्णेय मन्दिर के प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार इस कार्यक्रम में श्री वार्ष्णेय मंदिर सेवादार समिति के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली। श्री वार्ष्णेय मंदिर सेवादार समिति के वीरेश वार्ष्णेय तार, दीपेश गुप्ता दीप लाइन, पारस गुप्ता स्क्रेप, एडवोकेट मनोज वार्ष्णेय , अभिषेक जिंदल, उपेन वार्ष्णव्य बिट्टू ने यजमान के रूप में ठाकुर जी की महाआरती कर प्रभु से जगत की खुशहाली व सुख सम्रद्धि की प्रार्थना की।

उपस्थित गणमान्य लोग

इस अवसर पर मंदिर के पदाधिकारी और तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री वार्ष्णेय मन्दिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रैप, सोसाइटी अध्यक्ष एल डी वार्ष्णेय, धीरेन्द्र गुप्ता फोटो, गुलाब चंद्र सुपारी वाले, भुवनेश वार्ष्णेय, बृजेश कंटक, कृष्णा गुप्ता, दिनेश चंद्र भट्टे वाले, वार्ष्णेय, पूर्व पार्षद अलका गुप्ता, राहुल स्क्रेप, नीरू स्क्रैप, वीरेश वार्ष्णेय तार, दीपेश गुप्ता दीप लाइन, पारस गुप्ता स्क्रेप, एडवोकेट मनोज वार्ष्णेय, अभिषेक जिंदल, उपेन वार्ष्णव्य बिट्टू, अभिषेक जॉर्डन, सुरभि वार्ष्णेय, गणेश गुप्ता, रचना गुप्ता, सुमित पत्ती, एडवोकेट आकाशदीप वार्ष्णेय, अनुपम सज्जू, कृष्णा गुप्ता, कमल गुप्ता गारमेंट्स, पारस गुप्ता, शैलू प्रधान, जितेंद्र जीतू, कान्हा वार्ष्णेय, अमित गुप्ता किताब, घनेन्द्र वार्ष्णेय, संतोष डिब्बा, गौरव एल्डरोप, गौरव वार्ष्णेय पीतल, एडवोकेट मनोज वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय भगत, अनुज मास्टर रेडियो, तन्मय वार्ष्णेय, आशीष राजा वार्ष्णेय, दीपांशु वार्ष्णेय, भरत गुप्ता ओफ़्सेट, तनुराग वार्ष्णेय, वीरेश वार्ष्णेय, दीप गुप्ता दीप लाइन, सोनू अग्रवाल, मोहित वार्ष्णेय, मुदित वार्ष्णेय शारदा, गौरव केमिकल, संदीप वार्ष्णेय घी, गिरधर वार्ष्णेय, गुंजीत वार्ष्णेय साड़ी, सुमित साइंटिफिक, हिमांशु वार्ष्णेय, मनीष नीलगिरी, मनीष गुप्ता, रिकेश वार्ष्णेय , आकाश वार्ष्णेय, भुवनेश वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे।

Share:

Comments

Leave a comment