श्री वार्ष्णेय मंदिर में बही हनुमत भक्ति की गंगा, कानपुर के कलाकारों के भजनों पर झूमे भक्त

श्री वार्ष्णेय मंदिर में बही हनुमत भक्ति की गंगा, कानपुर के कलाकारों के भजनों पर झूमे भक्त

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति रजिस्टर्ड द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा महोत्सव के दौरान श्री वार्ष्णेय मंदिर, जीटी रोड, हरिगढ़ पर मंगलवार सांयकाल एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कानपुर से आए बजरंग सोनी एवं साथी कलाकारों ने हनुमत भक्ति की ऐसी अद्भुत गंगा बहाई कि सभी भक्त देर रात्रि तक उसमें डुबकी लगाते रहे। इस दौरान संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया और साथ ही रामचरितमानस का सार भी उपस्थित भक्तों को बहुत ही सरल तरीके से बताया गया।

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति के मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री वार्ष्णेय मंदिर पर आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम हरिगढ़ के राजा श्री गणेश जी महाराज की विधि-विधान से पूजा की गई। इस पावन अवसर पर अलीगढ़ के कई गणमान्य लोगों ने सबसे पहले पूजन संपन्न किया और श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन करने वालों में राकेश गुप्ता साईं, हनुमंत राम गांधी, आलोक प्रताप सिंह, डॉ. वरुण गुप्ता, सीए जतिन गुप्ता, मनीष राय, दाऊ दयाल वार्ष्णेय, यतेंद्र जैन, संजीव अग्रवाल, संजीव महेश्वरी, अशोक गुप्ता ॐ डेयरी, हेमंत वार्ष्णेय रिंकू, शैलेन्द्र वार्ष्णेय शैलू, लोकेश वार्ष्णेय, नरेन्द्र शर्मा, सीए बृजेश वार्ष्णेय, ह्रदेश वार्ष्णेय नीटू, यतीश वार्ष्णेय खोबा, आलोक झा, पंकज वार्ष्णेय पंथ और दिनेश गोविंद आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

पूजा-अर्चना के पश्चात एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक बजरंग सोनी एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर सभी भक्त देर रात्रि तक झूमते रहे। इस भव्य आयोजन में समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारी भी पूरी निष्ठा के साथ मौजूद रहे। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति रजिस्टर्ड के अध्यक्ष अमित सर्राफ, महामंत्री मनोज वार्ष्णेय खलीफा, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता पलक, मुख्य कार्यक्रम प्रभारी संजय बालाजी, सर्व व्यवस्था प्रमुख गौरव वार्ष्णेय पीतल और मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय ने अपनी सेवाएं दीं। इसके साथ ही अमित किताब, अजय राज लिथो, अश्विनी वार्ष्णेय, हीरेंद्र अग्रवाल, विष्णु हरि गुप्ता, नीटू शर्मा, घनेन्द्र वार्ष्णेय महादेव, विजय गुप्ता साईं, सुनील मित्तल, तरुण वार्ष्णेय, अरुण वार्ष्णेय, तनुराग वार्ष्णेय, आमोद महाशय, प्रवीण टप्पल, राम वार्ष्णेय, डॉ. भुवनेश कुमार, विष्णु गुप्ता, अनुराग वार्ष्णेय, शिब्बू वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, सौरभ सैनी, अभिनव गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता मोनू, सुशील वार्ष्णेय वंशिका, आकाश वार्ष्णेय भैयाजी, विकास गुप्ता, पुनीत गुप्ता, प्रमोद टोनी टोन, शिवम शर्मा, नितिन राजानी, पुनीत फ्लेक्स, सचिन बजाज, हरीश चंद्र वार्ष्णेय, शुभम वाष्णेय, राजीव वार्ष्णेय धर्मकांटा, विकास सिंह, राजुल घी, मोहित अरोरा, योगेश गुप्ता सोनू, विशाल वार्ष्णेय सर्राफ, अशोक कुमार चंचल, निशा वार्ष्णेय, रचना अमित सर्राफ, वंदना वार्ष्णेय मेटल, सीमा बालाजी, कल्पना लिथो, तृप्ति गुप्ता, शुभी वार्ष्णेय, सरिता साईं, नमिता वार्ष्णेय, इंजीनियर नेहा वार्ष्णेय, मिश्री गुप्ता, सोनी वार्ष्णेय, शिवा वार्ष्णेय और अलका वार्ष्णेय गोल्डन लीफ आदि ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर किया।

इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में सभी भक्त देर रात्रि तक गजानन की भक्ति में पूरी तरह डूबे रहे। कार्यक्रम के दौरान भाग्यशाली भक्तों को लकी ड्रा के माध्यम से विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। सभी भक्तों ने गजानन की पांच और सात परिक्रमा लगाकर श्री गणेश जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बात की जानकारी प्रेषक भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, मीडिया प्रभारी श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति रजिस्टर्ड, श्री वार्ष्णेय मंदिर जीटी रोड अलीगढ़ द्वारा दी गई।

श्री गणेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने यह भी बताया कि बुधवार, 16 सितंबर 2026 को सांय 7 बजे से टीवी कलाकारों द्वारा माता की चौकी में महामाई का गुणगान किया जाएगा

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment