अलीगढ़ में 14 सितंबर से श्री गणेश पूजा महोत्सव, श्री वार्ष्णेय मंदिर में होंगे धार्मिक आयोजन

अलीगढ़ में 14 सितंबर से श्री गणेश पूजा महोत्सव, श्री वार्ष्णेय मंदिर में होंगे धार्मिक आयोजन

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति, अलीगढ़ (रजिस्ट्रेशन) द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा महोत्सव 14 सितंबर 2026 से श्री वार्ष्णेय मंदिर, जीटी रोड, हरिगढ़ पर प्रारंभ होगा। इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति, अलीगढ़ (रजि.) के अध्यक्ष अमित शेखर सर्राफ एवं महामंत्री मनोज कुमार खलीफा के अनुसार, श्री वार्ष्णेय मंदिर पर आयोजित होने वाले इस श्री गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार, 14 सितंबर 2026 को सांय 7 बजे गणेश मूर्ति स्थापना, अभिषेक एवं भजन संध्या के साथ होगा।

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति, अलीगढ़ (रजि.) के कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता पलक, मुख्य कार्यक्रम प्रभारी संजय बालाजी एवं सर्व व्यवस्था प्रमुख गौरव वार्ष्णेय पीतल के अनुसार, 15 सितंबर 2026, दिन मंगलवार को कानपुर के बजरंग सोनी एवं साथी कलाकारों द्वारा संगीतमई सुंदरकाण्ड सांय 7:00 बजे से किया जाएगा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

साथ ही 16 सितंबर 2026, दिन बुधवार को सांय 7 बजे से टी वी कलाकारों द्वारा माता की चौकी का कार्यक्रम रहेगा, जिसमे माँ महामाई का गुणगान किया जाएगा।

श्री वार्ष्णेय मंदिर के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक एवं श्री गणेश जी के परम भक्त तनुराग वार्ष्णेय के अनुसार, 17 सितंबर 2026, दिन गुरूवार को सांय 7:00 बजे से राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का अनुपम आयोजन होगा। इसमें 5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक के प्रतियोगी एकल रूप में राधा एवं कृष्ण का स्वरूप धारण कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के फॉर्म आधुनिक स्टेशनर्स अचलताल अलीगढ़ से प्राप्त किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम प्रभारी अजय राज लिथों एवं अश्विनी वार्ष्णेय के अनुसार, 18 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को सांय 7 बजे से श्री बाँके बिहारी की भजन संध्या का कार्यक्रम रहेगा।

कार्यक्रम प्रभारी हीरेंद्र अग्रवाल, विष्णु हरि गुप्ता, नीटू शर्मा एवं घनेंद्र वार्ष्णेय के अनुसार, 19 सितंबर 2026, दिन शनिवार को सांय 7:00 बजे से संगीतिका नृत्य कला केंद्र के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

कार्यक्रम प्रभारी विजय गुप्ता साई, सुनील मित्तल, तरुण वार्ष्णेय एवं अरुण वार्ष्णेय के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को सांय 7:00 बजे जैमिनी भजन संध्या का अनुपम कार्यक्रम होगा, जो अलीगढ़ के इतिहास में शायद पहली बार होगा।

अध्यक्ष अमित सर्राफ एवं महामंत्री मनोज वार्ष्णेय पप्पू खलीफा, कार्यक्रम प्रभारी अरुण वार्ष्णेय एवं तरुण वार्ष्णेय के अनुसार, सोमवार, 21 सितंबर 2026 को सांय 7 बजे गजानन की महाआरती 1100 थालों से होगी। साथ में फूल बंगला और छप्पन भोग के साथ साथ भजन संध्या का भी आयोजन रहेगा।

22 सितंबर 2026, दिन मंगलवार को सांय 7 बजे से श्री गौर गोविंद जगन्नाथ गौड़िया मठ द्वारा हरी नाम संकीर्तन का कार्यक्रम रहेगा।

23 सितंबर 2026, दिन बुधवार को प्रातः 10:00 बजे विसर्जन शोभा यात्रा श्री वार्ष्णेय मंदिर से प्रारंभ होगी जो आगरा रोड पर स्थित मुंशीलाल लोहेवाले परिवार के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर संपन्न होगी।

साथ ही प्रत्येक दिन उपस्थिति पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इन सभी धार्मिक कार्यक्रमों में आप सभी भक्त आमंत्रित हैं।

इस सम्बन्ध में हुई बैठक में मुख्य रूप से अमित शेखर सर्राफ, मनोज कुमार पप्पू खलीफा, भुवनेश वार्ष्णेय, विवेक गुप्ता पलक, गौरव वार्ष्णेय पीतल, संजय वार्ष्णेय बालाजी, अजय राज लिथो, अश्विनी वार्ष्णेय, हीरेंद्र अग्रवाल, विष्णु हरि गुप्ता, नीटू शर्मा, घनेन्द्र वार्ष्णेय, विजय गुप्ता साई, सुनील मित्तल, तरुण वार्ष्णेय, अरुण वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment